Thursday, May 14राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

लेखक पाठक और श्रोता का रिश्ता
कविता

लेखक पाठक और श्रोता का रिश्ता

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** सागर से भी गहरा है हमारा आपका रिश्ता। आसमान से भी ऊंचा है हमारा आपका का रिश्ता। मैं दुआ करता हूँ ईश्वर से, की ऐसा ही बना रहे ये रिश्ता।। समर्पण का दूसरा भाव हैं आपका हमारा रिश्ता। विश्वास की अनूठी गाथा हैं लेखक पाठक का रिश्ता। स्नेह प्यार की मिसाल हैं हम दोनों का रिश्ता। तभी तो माँ वीणा की कृपा बनी रहती है लेखक पर।। दिलकी गहराई से दुआ दी है आप लोगों ने मुझे। इसी तरह से आगे भी प्रतिक्रियां आप देते रहे। नज़र ना लगे कभी हम दोनों के इस रिश्ते को। चाँद-सितारों से भी लंबा साथ बना रहे लेखक पाठक का।। कभी ख़ुशी कभी गम ये स्नेह हो न कभी कम। हम लिखते रहे आप पड़ते रहो लेखक पाठक के रिश्तों को और मजबूत करो। तभी देश में गुलाब की तरह दोनों महकते रहोगें।। लेखक के भावों को समझकर शायद आपको सुकून मिलेगा। बुझते हुए दिलो...
धूप बनकर कभी हवा बनकर
ग़ज़ल

धूप बनकर कभी हवा बनकर

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** धूप बनकर कभी हवा बनकर। वो निभाता है क़ायदा बनकर। पास लगता है इस तरह सबके, काम आता है वो दुआ बनकर। राह मुश्किल या दूर मंज़िल तक, साथ आता है रहनुमा बनकर। तपते-जलते हुए महीनों का, मन खिलाता है वो घटा बनकर। बात उसकी क़िताब जैसी है, याद रखता है वो सदा बनकर। है उसी का यहाँ सभी रुतबा, ये जताता है वो ख़ुदा बनकर। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास - अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति - शिक्षक प्रकाशन - देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान - साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्द...
इक माँ
कविता

इक माँ

ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' तिलसहरी (कानपुर नगर) ******************** कितनी त्याग तपस्या देखो, जग में इक माँ करती है, पाने को मातृत्व लाभ वह, सदा मृत्यु से भी लड़ती है। छोटी सी इक कन्या देखो, यौवन नारी बन जाती है। फिर सृष्टि जगत नियमों से बँध, खुद माँ के ख्वाब सजाती है। सास ससुर पति सेवा में वह, निज जीवन अर्पित रहती है। कितनी त्याग तपस्या देखो, जग में इक माँ करती है। माँ बनने के प्रेम पाश में, कष्ट अनेकों वह पाती है, कभी कभी साक्षात मृत्यु से, माँ सीधे आँख लड़ाती है। देने को सारा सुख सुत को, रातों वह जगती रहती है। कितनी त्याग तपस्या देखो, जग में इक माँ करती है। माँ की ममता का पैमाना, जग में कौन बता पाएगा, यह सृष्टि रची जिस ब्रह्मा ने, क्या व्याख्या वह कर पायेगा। जग में माँ ही तो होती है, सह कष्टों को भी हँसती है। कितनी त्याग तपस्या देखो, जग में इक माँ करती ...
मेरी जगह कहाँ है…?
कविता

मेरी जगह कहाँ है…?

दीप्ता नीमा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** कौन हूँ मैं नादान समझ न पाऊं, कहाँ मेरी जगह है ढ़ूंढ़ न पाऊं, सदियों तलक चुपचाप रही, हर जुल्म को खामोश सहती रही, कलकल नदिया सी बहती रही, हर दर्द में भी मुस्कुराती रही।।१।। कोई दर्दे दिल की बात नहीं समझता, बिना कहे कोई जज़्बात नहीं समझता, हर ताने पर बीच में मायका आता है, मेरे मात-पिता को हर कोई सुनाता है और दिल मेरा जख्मी हो जाता है।।२।। क़ोई भी घर में कुछ गलत करने लगे, तो सब गलतियों पर नाम उसका लगे, कोई भी कभी किसी से पीछे न रहे, हर तरह के आरोप उसके ऊपर लगे, पति उनके साथ सोने पे सुहागा लगे।।३।। वो तो एक के पीछे घरबार छोड़ आती है, जन्म के नाते और पीहर छोड़ आती है, वो तो अपना सर्वस्व न्योछावर करती है, न जाने क्यों दुनिया उसे धिक्कारती है।।४।। हर बेटी के लिए मेरी यही है तमन्ना, अपने पैरों पर तुम खड़ी हो जाना, किसी के आ...
व्यंग की धार पर
हास्य

व्यंग की धार पर

सुभाष बालकृष्ण सप्रे भोपाल (मध्य प्रदेश) ******************** व्यंग की धार पर, नेताजी हुये नाराज़, ऊधम करने हेतु, मिला चमचोँ को काज़, मिला चमचोँ को काज़, चली न एक उनकी, बडे नेता ने भी दी उनको प्यारी सी घुडकी, कैसे नेता हो व्यंग, समझ न आये तुमको, ज़ब वोट लेने ज़ाओगे, समझेगी ज़नता तुमको, राजनीति मेँ आये हो तो, बांधो गाँठ रुमाल विरोधी तो बात बात मेँ खीचेंगे तुम्हारी खाल, देश सेवा का अभी से, ओढ लो एक दुशाला, न ज़ाने कब आड बन, ये बने सुरक्षा का पाला परिचय :- सुभाष बालकृष्ण सप्रे शिक्षा :- एम॰कॉम, सी.ए.आई.आई.बी, पार्ट वन प्रकाशित कृतियां :- लघु कथायें, कहानियां, मुक्तक, कविता, व्यंग लेख, आदि हिन्दी एवं, मराठी दोनों भाषा की पत्रीकाओं में, तथा, फेस बूक के अन्य हिन्दी ग्रूप्स में प्रकाशित, दोहे, मुक्तक लोक की, तन दोहा, मन मुक्तिका (दोहा-मुक्तक संकलन) में प्रकाशित, ३ गीत॰ मुक्त...
काबुल में कहर
कविता

काबुल में कहर

डॉ. बी.के. दीक्षित इंदौर (म.प्र.) ******************** राजनीति नहीं आती हमको एक बात कह देते हैं। ठीक नहीं है आरजकता क्यों कर वो सह लेते हैं। कदम डिगे सत्ता के कैसे, कुछ भी तो न कर पाये। साफ़-साफ़ ऐसा दिखता लौट के बुद्धू घर आये। डाल दिये हथियार आपने बिना लड़े ही हार गये। संकट में आवाम फंसी वो दुबिधा में क्यों डाल गये। पाक परस्ती, होकर जनता, पता नहीं क्या पायेगी। अफगानी है कौम निराली कैसे क्या कर पायेगी? याद आज इंदिरा की आई, नाकों चने चबा देती। गनी बेचारे नहीं भागते जनता संबल पा जाती। दोष क्या है मासूमों का, अस्मत क़िस्मत खो बैठे। बहुत बुरे हैं अमरीकन, जो विष बोकर हैं घर बैठे? तालिवान के दस्तों को, यदि दुनिया ने रोका होता। संयुक्त राष्ट्र हिम्मत करते कभी नहीं धोखा होता। भयभीत लगे सारी दुनिया, आतंकी हमले जारी हैं। बिजू का गुस्सा केवल ये, आतंकी सब पर भारी हैं। पर...
देश की माटी चंदन-सी
कविता

देश की माटी चंदन-सी

श्रीमती विभा पांडेय पुणे, (महाराष्ट्र) ******************** गर वतन की बात है तो हम सदा तैयार हैं । देश की माटी है चंदन, उससे हमको प्यार हैं। दिल की बातें हम कहें क्या, क्यों बताएँ, क्यों ये है? हमको अपनी इस धरा से प्यार बेशुमार है। चाहे जितना सोच लो, तुम तौल कर बातें करो, पर वतन की बात आए तो न पल जाया करो। है यही कर्तव्य कि अपने वतन को दुलार दें। कर्ज़ है मिट्टी का हमपर, उस पर ये जाँ निसार है। आज हम जो चैन से बैठे हैं, बातें कर रहे और दूजों पर बड़े चुन-चुन के तंज कस रहे। ये न भूलो कि कई दीपक बुझे हैं राह में अपनी आज़ादी उन्हीं कुर्बानियों का सार है। ये है वीरों की धरा, सौभाग्य इसपर जन्में हम। छोड़ेंगे ना इसको जब तक है हमारे दम में दम। देश अपना, भूमि अपनी, इसकी हम संतान हैं, इसकी रक्षा में निछावर तन, मन, धन और प्राण है। परिचय :- श्रीमती विभा पांडेय शिक्...
मेरे भारत का कमाल
कविता

मेरे भारत का कमाल

प्रियंका पाराशर भीलवाडा (राजस्थान) ******************** मेरे भारत का कमाल बढ़ा दिया मान संख्या का कर के सिर्फ शून्य का इस्तेमाल बतलाया दशमलव का ज्ञान गणना सिखाकर पूरा किया विज्ञान जन्मी यहाँ विश्व की पहली सभ्यता वसुधैव कुटुंबकम की है यहाँ मान्यता दिया विश्व को प्रथम धार्मिक ग्रंथ, ऋग्वेद सर्वप्रथम लोकतंत्र की अवधारणा, है भारत की देन सहिष्णुता का है मजबूत आधार यहाँ के मानव में बसता है अद्भुत कलाकार कला और ज्ञान का दिया अपार भंडार विश्व गुरू मानकर पूजता है इसे संसार जन्में यहाँ वीर सपूत जो देश रक्षा मे त्याग दे प्राण शत्रु को परास्त कर दे चला के शब्दभेदी बाण विविधता मे एकता को लिए चले संभाल करता हमें गौरवान्वित मेरे भारत का कमाल परिचय :- प्रियंका पाराशर शिक्षा : एम.एस.सी (सूचना प्रौद्योगिकी) पिता : राजेन्द्र पाराशर पति : पंकज पाराशर निवासी : भीलवाडा (रा...
रंगत बरखा की
कविता

रंगत बरखा की

माधुरी व्यास "नवपमा" इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** बदले मौसम की रंगत से, बदल गया है सारा समा। सावन बरसे, झूम-झूम के, गगन-धरा को चूँम-चूँम के। देखो तो कितना मतवाला, हो गया है अब ये जहाँ। बदले मौसम की रंगत से, बदल गया है सारा समा। झरने छनक-छनक बहते, नदियाँ उफ़न-उफ़न कहती। सारा इतना स्नेह तुम्हारा, मुझमें समा गया है कहाँ। बदले मौसम की रंगत से, बदल गया है सारा समा। ठंडी-ठंडी हवा है चलती, रोम-रोम खुशी है भरती। सारा आलम है मस्ताना, पुलक उठा है रवा-रवा। बदले मौसम की रंगत से, बदल गया है सारा समा। उमड़-उमड़कर गरजे बदली, तड़प-तड़पकर चमके बिजली। देखो मौसम हुआ दीवाना, सूरज-चन्दा छुपे है कहाँ। बदले मौसम की रंगत से, बदल गया है सारा समा। चहक-चहक वर्षा की बदली, चुपके-चुपके सबसे कहती। अपना जीवन भले मिटाना, देना जग को दुआ सदा। बदले मौसम की रंगत से, बदल गया है...
नीचे धरती ऊपर आसमान
कविता

नीचे धरती ऊपर आसमान

डॉ. कोशी सिन्हा अलीगंज (लखनऊ) ******************** नीचे धरती ऊपर आसमान है ठहरा वहाँ तक अपना यह तिरंगा है लहरा बलिदानों की गाथा है इसमें छुपी हुई प्रेरणा का असीम श्रोत है इसमें गहरा आज गायेगा हर भारत वासी स्वर से स्वाभिमान, आत्म निर्भरता को छहरा आपदाओं व विपदाओं को झेलकर अभी-अभी देश अपना, है यह उबरा अरूप अदृश्य, कुटिल कठोर कोविड वायरस का था आक्रामक सा चेहरा फिर भी, यातनाओं, प्रताडनाओं की कुटिल चालों से जरा भी नहीं सिहरा बढता रहे देश हमारा, नित सुमार्ग पर चरित्र व संयम का रहे, इस पर पहरा जय जय भारत ! जय हो प्यारा तिरंगा प्रति वर्ष क्षितिज पर यों ही जाये लहरा। परिचय :- डॉ. कोशी सिन्हा पूरा नाम : डॉ. कौशलेश कुमारी सिन्हा निवासी : अलीगंज लखनऊ शिक्षा : एम.ए.,पी एच डी, बी.एड., स्नातक कक्षा और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन साहित्य सेवा : दूरदर्शन ...
ऐ मेरी कलम
कविता

ऐ मेरी कलम

शिव चौहान शिव रतलाम (मध्यप्रदेश) ******************** ऐ मेरी कलम, तू क्रांति लिख धरा की शोणित माटी लिख वीरों की आन-बान-शान लिख विप्लव गान लिख शौर्य का गुणगान लिख हिंद की शक्ति/पहचान लिख कुछ नहीं तू बस इतना लिख जो दे गए अपनी जाने-वतन उनकी कुर्बानी लिख जिंदगानी की अमर कहानी लिख बेवाओ के माथे का सिंदूर/अंगार लिख बहिनों की राखी का डोर लिख माँ के दूध का कर्ज़ लिख बाप के अरमां/फर्ज़ लिख बेटी का रूदन पुकार लिख बेटे के अश्रु की धार लिख भाई का मनोबल लिख परिवार का संबल लिख पुष्प की अभिलाषा लिख शहिदों की परिभाषा लिख ऐ मेरी कलम तू क्रांति लिख...... परिचय :-  शिव चौहान शिव निवासी : रतलाम (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आद...
आजाद की गोली से
कविता

आजाद की गोली से

रमेश चौधरी पाली (राजस्थान) ******************** आजाद की गोली से, भगतसिंह की बोली से, भागे थे अंग्रेज... गांधी की राठी से। शत्रीय सीरवी के हल से, राणा की तलवार से, भागे थे अंग्रेज... जनता के अदम्मीय साहस से। रानी लक्ष्मी बाई की वीरता से, ठाकुर कुशाल सिंह की एकता से भागे थे अंग्रेज... बहादुर शाह ज़फ़र की अगवाई से। उधम सिंह के अदम्मिय साहस से, तात्या टोपे के बलिदान से, भागे थे अंग्रेज... मंगल पांडे के विद्रोह से। बिस्मिल और रोशनसिंह के नेतृत्व से, ब्रिटिश खजाना लूट से, भागे थे अंग्रेज... काकोरी काण्ड की बदौलत से। सुगाली माता के आर्शीवाद से, आई माता के परम धैर्य से, भागे थे अंग्रेज... मां भवानी की कृपा से। गर्व है हमे उन वीर माताओं पर, जिसने ऐसे शुरवीरो को जन्म देकर, सींचा है अपने रक्त के बलिदान से, मातृ भूमि की शहादत को। परिचय :- रमेश चौधरी नि...
आजादी
कविता

आजादी

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** न हम हिन्दू न हम मुस्लिम और न सिख ईसाई हैं। हिंदुस्तान में जन्म लिया है तो पहले हम हिंदुस्तानी हैं। आजादी की जंग में इन सब ने जान गमाई थी। तब जाकर हमको ये आजादी मिल पाई थी। कैसे भूल उन सब को वो भी हमारे बेटे थे।। पर भारत माँ अब बेबस है और अंदर ही अंदर रोती है। अपने ही बेटों की करनी पर खून के आंसू पीती है। धर्म निरपेक्षय देश हम सबने मिलकर बनाया था। पुनः खण्ड खण्ड कर डाला अपने देश बेटों ने।। क्या हाल बना दिया अपनी भारत माँ का अब।। कितनी लज्जा कितनी शर्म आ रही है अपने बेटों पर। भारत माँ रोती रहती एक कोने में बैठकर। क्या ये सब करने के लिए ही हमने आजादी पाई है। और धूमिल कर डाले आजादी के उन सपनों को। और मजबूर कर दिया अपनो की लाशों पर रोने को।। चल कहाँ से थे हम कहाँ तक आ पहुंचे। और कहां तक गिरना है तुम बत...
७५ वां स्वतंत्रता दिवस
कविता

७५ वां स्वतंत्रता दिवस

प्रीति शर्मा "असीम" सोलन हिमाचल प्रदेश ******************** देश ७५ वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जनमानस खुद को, कोरोना का गुलाम पा रहा है। जिस समानता के अधिकार को पाया था। इतनी जद्दोजहद से, आज दो-गज की दूरी पर भी डरा जा रहा है। देश ७५ वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। धर्म की आड़ लेकर खेल-खेलती रही सियासतें। धर्म को इंसानियत से, अलग न कोई भी कर पा रहा है। वोट की राजनीति का हाल तो देखो। मुद्दा जाति गणना का अब उठाया जा रहा है। देश ७५ वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । जनमानस खुद को कोरोना का गुलाम पा रहा है। मर रहा देश आज कोरोना से, भुखमरी, बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था की परेशानी से, जिंदगी में जहर खाने को आज जहां पैसे नहीं है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश ७५ वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । जनमानस खुद को सियासी कोरोना का गुलाम पा...
आज आया स्वतंत्रता दिवस
कविता

आज आया स्वतंत्रता दिवस

संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया भोपाल (मध्यप्रदेश) ******************** देखो-देखो आज आया कितना। पावन पर्व असंख्य माताओं के पुत्र। बलिदान पशचात गुलामी से। हम सब भारतवासी हुए आजाद। आज आया स्वतंत्रता दिवस। पावन पर्व आया संग अपने। अपार खुशियां लाया,स्वतंत्र। भारत देश की महिमा अपरंपार। आज आया स्वतंत्रता दिवस। भारत वासियों के उर छाया। हर्ष अपार स्वतंत्रता दिवस। गाथा बलिदानियों का भंडार। जिनमें अल्पायु में ही भारत। आजाद कराने प्रबल रक्त उबाल। आज आया स्वतंत्रता दिवस। सकल भारतवासी सादर नमन करें। उन सभी मातृभूमि भक्त। बलिदानियों को जिनकी। एकता ने भारत को। स्वतंत्र करा स्वतंत्रता दिवस पर्व। मनाने का अवसर दिलाया। परिचय :- श्रीमती संगीता सूर्यप्रकाश मुरसेनिया निवासी : भोपाल (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं ...
वो रात
कविता

वो रात

कीर्ति सिंह गौड़ इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** वो रात न सोने वाली थी वो रात जागने वाली थी। ऊपर से बादल गरजे थे नीचे लोगों के सपने थे। चारों दिशायें गाती थी नया सवेरा लाती थीं। २०० वर्ष ग़ुलामी के कैसे हमने वो काटे थे। आख़िर वो दिन आ ही गया जब अपना भारत लगे नया। आओ इस आज़ादी को जी भर के फिर से जी लें हम। जो आज़ादी देकर चले गए उनके आँगन में खेलें हम। वीरों की इस आज़ादी पर अब पूर्ण अधिकार हमारा है। घर-घर में देखो आज सभी लहराया तिरंगा प्यारा है। परिचय :- कीर्ति सिंह गौड़ निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी र...
तिरंगा लहराए
गीत

तिरंगा लहराए

प्रमोद गुप्त जहांगीराबाद (उत्तर प्रदेश) ******************** हृदय में लहरें उठती हैं- जब-जब ये तिरंगा लहराए, बलिदानी जो बलिदान हुए- वह याद सभी हमको आये। इस माटी का मोल जरा- पूछो तो फौजी भाई से- बेटा जब बॉर्डर पर हो- तब पूछो उसकी माई से, अपनी भारत माँ के किस्से- हमको अम्मा ने बतलाए। हँसकर फांसी पर झूले- आजादी के मतवाले थे, सावरकर, शेखर, सुभाष- और भगत सिंह निराले थे, इन वीर सपूतों के कारण ही- आजादी को हैं हम पाए। परिचय :- प्रमोद गुप्त निवासी : जहांगीराबाद, बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) प्रकाशन : नवम्बर १९८७ में प्रथम बार हिन्दी साहित्य की सर्वश्रेठ मासिक पत्रिका-"कादम्बिनी" में चार कविताएं- संक्षिप्त परिचय सहित प्रकाशित हुईं, उसके बाद -वीर अर्जुन, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण, युग धर्म, विश्व मानव, स्पूतनिक, मनस्वी वाणी, राष्ट्रीय पहल, राष्ट्रीय नवाचार, ...
कोरोना का टीका
गीत

कोरोना का टीका

अख्तर अली शाह "अनन्त" नीमच (मध्य प्रदेश) ******************** राहत सरकारी पाना हो, गर तुझको सुखदाई। कोरोना का टीका जाकर, लगवा प्यारे भाई।। ****** टीका नहीं लगाओगे तो, कैसे सफर करोगे। कंट्रोल के राशन के बिन, कैसे पेट भरोगे।। सुविधाओं से वंचित रहना, तो होगा दुखदाई। कोरोना का टीका जाकर, लगवा प्यारे भाई।। ***** अगर परीक्षा देनी पहले, टीका बहुत जरूरी। लापरवाही क्षम्य नहीं है, हसरत रहे अधूरी।। शर्त यही पहली प्रवेश की, हमने यार लगाई। कोरोना का टीका जाकर, लगवा प्यारे भाई।। ***** हो कोई सम्मेलन चाहे, उसको मान दिलाए। टीका लेने वाला ही तो, प्रथम पंक्ति में जाए।। जो अपना ही दुश्मन हो, कब जाने पीर पराई। कोरोना का टीका जाकर, लगवा प्यारे भाई।। ****** सेवाहित ऑफिस जाना हो, लो टीका फिर सेवा। वेतन रुक जाएगा वरना, दूर रहेगा मेवा।। टीके का प्रमाण रहे बन, ...
स्वतंत्रता का झंडा
कविता

स्वतंत्रता का झंडा

रूपेश कुमार चैनपुर, सीवान (बिहार) ******************** भारत के आजादी पर्व को, मिल-जुलकर हम मनाएंगे, देश के अमर शहीदों के हम, जण गण मन दोहराएंगे, देश के खातिर हम सब अपना लहू दान कर जाएँगे, देश के वीर शहीदों पर हम, इतिहास नया बनवाएँगे आजादी के दीवाने हम हैं बस आजादी लाएंगे, माँ भारती के आँचल की हम लाज हमेशा बचायेंगे, केसरी माथे पर बांधा हरे से उपवन है साजा सफेदी दिल में बसा कर हम इस तिरंगे को आसमां तक पहुंचाएगे, तिरंगे के तीन रंगों का, अस्तित्व कभी न मिटने देंगे, बल, शांति और हरियाली, मतलब अब समझाएँगे, देश के गद्दारों को, मिट्टी मे हम मिला देंगे, जान जाए तो जाए पर, दुश्मन के आगे शीश नहीं झुकने देंगे, भगत, सुभाष, चन्द्रशेखर, महात्मा, गोखले, उधम, राजेन्द्र, मंगल, लक्ष्मीबाई, के सपनों को सच कर जाएँगे, स्वतंत्रता का झंडा हम, शान से युगों-...
मैं भारत की बेटी हूँ
गीत

मैं भारत की बेटी हूँ

आरती यादव "यदुवंशी" पटियाला, पंजाब ******************** मैं भारत की बेटी हूँ, भारत का गीत सुनाती हूँ गाँधी, बोस और चंद्रशेखर की कुर्बानी को गाती हूँ, भगत सिंह भारत माँ की ममता का कर्ज चुकता है इसके दामन की रक्षा हेतु सूली पर चढ़ जाता है, लड़ी लड़ाई झांसी वाली, दुश्मन उससे हार गए जाने कितने देश भक्त, जो शीश भारत पर वार गए, स्वतंत्र, समृद्ध और सबल भारत की आज़ादी को गाती हूँ मैं भारत की बेटी हूँ, भारत का गीत सुनाती हूँ ।। जब अंग्रेजी सत्ता की तानाशाही ना बर्दाश्त हुई भारत की भोली जनता जब उनसे बहुत हताश हुई, भड़क उठी ज्वाला हर दिल में, स्वतंत्रता संग्राम की गली-गली फिर लहर चली इक आज़ादी के नाम की, भारत के लालों के आगे दुशमन देखो हार गए, भारत के लालों को देखो, भारत पर शीश वो वार गए, सींचा जिसको रक्त बूँद से, मैं वो किस्सा बतलाती हूँ, मैं भारत की बे...
भारत की महिमा
गीत

भारत की महिमा

धर्मेन्द्र कुमार श्रवण साहू बालोद (छत्तीसगढ़) ******************** गाओ माँ भारती की महिमा, जीवन सुखमय आराम है.... वीर सपूतों ने दे दी बलिदानी, मातृभूमि खातिर हो गए कुर्बानी। उनके वीरता को करे सलाम हैं ... जग में सोने की चिड़ियाँ कहलायें, विश्व पटल पर जो परचम लहरायें। यही भारत भूंईया के काम हैं... अमर शहीदों को नमन करते हैं, हर-पल, हर-क्षण वंदन करते हैं। यही तो मातृभूमि की धाम हैं तीन रंगों से निर्मित हैं तिरंगा, आन-बान-शान इनके है अंगा। माँ भारती की असली दाम हैं ... अनेकता में एकता यही विशेषता हैं, समन्वय भाव पुष्प यही विशालता हैं। भारत की करते हम बखान हैं ... भारत देश प्राणों से प्यारा हैं, गंगा यमुना सरस्वती तीनों धारा हैं। दृश्य अनुपम नयनाभिराम हैं ... स्वदेश की रक्षा हिमालय करती है, कन्याकुमारी चरणों को धोती हैं। चारों दिशाओं में तीरथ धाम है...
मेरा वतन हिन्दुस्तान
कविता

मेरा वतन हिन्दुस्तान

मईनुदीन कोहरी बीकानेर (राजस्थान) ******************** मेरा वतन - मेरा वतन प्यारा है हिन्दुस्तान सबसे प्यारा मेरा प्यारा वतन है हिन्दुस्तान गगन को छूले ऊँचा शिखर जहाँ हिमालय जहाँ से निकले नदियाँ वो मेरा हिन्दुस्तान उतर का बड़ा मैदान नदियों से है खुशहाल खाद्यान जहाँ निपजे वो वतन है हिन्दुस्तान विभिन्नता में भी एकता जहाँ नजर आती हो विभिन्न जाति धर्मो का प्यारा है हिन्दुस्तान काशमीर से केरल तक एकता का संचार पूर्व से पश्चिम एक सूत्र में बंधा हिन्दुस्तान एक संविधान की छत्रछाया में सवा अरब एक भाषा से जुड़ा मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हिन्दु मुस्लिम सिक्ख ईसाई वतन के लाल इनकी ताकत से फले-फूले मेरा हिन्दुस्तान मेरे वतन की महक से महके दुनियाँ सारी 'नाचीज' तकदीर से तू जन्मा वो हिन्दुस्तान परिचय :- मईनुदीन कोहरी उपनाम : नाचीज बीकानेरी निवासी - बीकानेर राजस्थान घोषणा पत्र : म...
लौट आना
कविता

लौट आना

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** वापिस लौट आना मेरे तरकश से ब्रह्मास्त्र छूटने से पहले, वापिस लौट आना मेरे द्वारा प्रकृति के नियम तोड़ने से पहले, वापिस लौट आना मेरा किसी और से दिल लगाने से पहले, वापिस लौट आना मेरी आंखों में अश्क सूखने से पहले, वापिस लौट आना मेरी रूह को जिस्म छोड़ने से पहले, वापिस लौट आना मेरे दिल और दिमाग में तूफान उठने से पहले। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्...
गुरू
कविता

गुरू

गगन खरे क्षितिज कोदरिया मंहू (मध्य प्रदेश) ******************** अमन चैन शांति का जब पाठ पढ़ाते हैं, हमारी संस्कृति सभ्यता संस्कारों परम्पराओं का भारतीयता लिए मातृभाषा शब्दों में उभर कर ब्रह्मा विष्णु महेश का सार्थक स्वरूप हर भारतीयों में नज़र आती हैं। गुरू की महिमा गुरू ही जाने, गुरु गोविंद दोनों खड़े काके लागूं पाय बलिहारी गुरु आपकी जो गोविंद दियो बताए, जाने प्रतिभा लक्ष्य साधकर समर्पित एकलव्य ने परिभाषा किया गुरूचरणों में, अमृततुल्य निस्वार्थ अपनी प्रतिभा से गुरूपद निखार दिया जनमानस में भारतीयता लिए नज़र आतीं हैं। प्रलोभन निस्वार्थ भाव से जो भारतीयता में मिलती हैं समर्पण भाव सृष्टिकर्ता ईश्वर के प्रति एकरूपता विश्व में कहीं नहीं मिलती तभी तो भारतीयता गुरूचरणों में पथप्रदर्शक बनकर के आ जाती हैं। सदीयों से जिन्दगी सुख दुःख का मेला है महापुरुषों ने...
मानव शरीर
कविता

मानव शरीर

रशीद अहमद शेख 'रशीद' इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** पंच तत्व का पुतला मानव जीवन-संचालन अंगों से तंत्र-समन्वय अद्भुत अनुपम अंगराज उर नख से शिख तक प्रेषित करता रक्त निरन्तर ले जातीं धमनियाँ शिराएँ लातीं अविरल स्पंदन चलता आजीवन प्राण वायु फुफ्फुस तक जाकर प्राणवान करती काया को श्वसन चले अंतिम सांसों तक नयन निहारें सारे दृश्य मानस पट पर चित्र बनाएँ जीभ स्वाद का ज्ञान कराए संभाषण में बने सहायक कर्ण सुनें संतुलन बनाएँ दाँत करें चक्की का कार्य वाणी होती अधरासीन कर्म करें कर छूकर पाएँ भौतिक ज्ञान पग पथ पर चलकर पा लेते अपना अभिलाषित गंतव्य क्षणभंगुर नश्वर शरीर है करे आत्मा इसमें वास जिस क्षण तन से हटे आत्मा मानव रूपी चलित देह तब शव में परिवर्तित होती है मिल जाती फिर भू-तत्वों में परिचय -  रशीद अहमद शेख 'रशीद' साहित्यिक उपनाम ~ ‘रशीद’ जन्मतिथि~ ०१/०४/१९५१ ...