पाँव आगे धरने से पहले
प्रो. आर.एन. सिंह ‘साहिल’
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
********************
पाँव आगे धरने से पहले संभलना चाहिए
पाँव आगे धरने से पहले संभलना चाहिए
बोलने से पहले वाणी को परखना चाहिए
है कर्म ही आधार जब सारे सृजन का विश्व में
भाग्यवादी व्यूह से बाहर निकलना चाहिए
चलके मंज़िल ख़ुद तुम्हारे पाँव तक आ जाएगी
लक्ष्य की ख़ातिर मगर अरमा मचलना चाहिए
शासकों में गर समाहित सोच हो धृतराष्ट्र की
स्वर बग़ावत का ज़माने में उबलना चाहिए
सिर उठा पाए न दुश्मन सीख लो इतिहास से
साँप के सपोले का भी फन कुचलना चाहिए
ज़िंदगी संघर्ष है इस सत्य को स्वीकार कर
मुश्किलों से जूझ कंचन सा निखरना चाहिए
आपसी सहयोग सामंजस्य को साहिल बना
दौर दुष्कर हो तो मिल करके उबरना चाहिए
परिचय :- प्रोफ़ेसर आर.एन. सिंह ‘साहिल’
निवासी : जौनपुर उत्तर प्रदेश
सम्प्रति : मनोविज्ञान विभाग काशी हिन्दू व...
























