वो स्कूल की यादें
खुमान सिंह भाट
रमतरा, बालोद, (छत्तीसगढ़)
********************
वो स्कूल की यादें,
वो छेड़िया की बातें
जो हम कभी भूल ना पाते
वो छेड़िया की हवा
डोमन होटल का भजिया
लहसुन मिर्चा की चटनी।
वह दोपहर का लंच
साइकिल स्टैंड का हड़कंप
वो बघेल सर जी का खौफ,
वो प्रिंसिपल सर जी का रौब
वो एन.पौसारिया
मैडम जी का स्नेही दुलार
और वो सी.पी.मैडम जी
का मार के साथ प्यार
वो चेलक सर जी का
हिंदी में इंटरेस्ट
वो साहू सर जी का
गणित परफेक्ट
वो एच. आर. हिरवानी
सर जी का कवक,
शैवाल और जीवाणु वायरस
क्लास में हो जाता था
हर बच्चा सीरियस
वो लास्ट बेंच का मज़ा
हर परेड में मिलती की सजा
वो छेड़िया भरदा की सड़कें
ना जाने कितने लड़कों के दिल धड़के
वो स्कूल की यादें
वो छेड़िया स्कूल की बातें
जो हम कभी भूल ना पाते ...
परिचय :- खुमान सिंह भाट
पिता : श्री पुनित राम भाट
निवासी : ग्राम- रमतरा, जिला- बालोद, (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं ...























