नव वर्ष हमारा
मनमोहन पालीवाल
कांकरोली, (राजस्थान)
********************
सबसे प्यारा नव वर्ष हमारा
सारी दुनिया से न्यारा
हर मजहब का करता स्वागत
जिसको सब धर्मो ने स्वीकारा
आशाएं फले फूले, घर-घर हो
मंगलगान ये संकल्प हमारा
उमंग और उत्साह ये दिलाता
दिल से लगता कितना प्यारा
अंगद, गौतम झूलेलाल आज
के अवतरण, आँखों का तारा
आर्यवृत भारत के हम वासी है
न कर पाया हमे कोई न्यारा
माँ शक्ति का महापर्व है आज
मिले नोमी को राम अवतारा
चारो पौरूषार्थ कामना का पर्व
सुख समृध्दि का पर्व है सारा
सृष्टि की रचना रच गए ब्रह्म देव
ऐसा चैत्र प्रतिप्रदा २०८० हमारा
मंगलमय हो मिले खुशियाँ अपार
एक दूजे के हम बने मोहन सहारा
परिचय :- मनमोहन पालीवाल
पिता : नारायण लालजी
जन्म : २७ मई १९६५
निवासी : कांकरोली, तह.- राजसमंद राजस्थान
सम्प्रति : प्राध्यापक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित...























