Friday, March 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

पद्य

हम बेवफा नहीं
कविता

हम बेवफा नहीं

सीमा रंगा "इन्द्रा" जींद (हरियाणा) ******************** त्याग देते तुझे, भाग जाते हम भी पर दिल जो तुम्हारे पास हमारा है बन फरेबी, लेक सारा झूठ का महान बनते, पर कसम तुम्हारी जो खाई रूसवा हम भी कर देते गलियारों में पर हर सांचे पर लिखा नाम तुम्हारा है बदल तो हम भी लेते तुम्हें औरों से उसे पर चित में बैठा, निकालते नहीं जुबां, निगाहें, तन दे दिया तुम्हें भला पराई चीजें बांटता कौन है? लेकर चंद पैसे लगा देते मोल हम भी मेरे लिए अनमोल रिश्ता जो तुम्हारा है लग जाते हमें भी हसीन शहर में कई पर नैन देखना ही नहीं चाहते औरों को पीछे से आवाज हमें भी मारी थी किसी ने पर कमबख्त कर्ण सिर्फ सुनते तुम्हारी आवाज है परिचय :-  सीमा रंगा "इन्द्रा" निवासी :  जींद (हरियाणा) विशेष : लेखिका कवयित्री व समाजसेविका, कोरोना काल में कविताओं के माध्यम से लोगों टीकाकरण के लिए, बेटी...
मैं विपंथ न हो जाऊं
कविता

मैं विपंथ न हो जाऊं

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** मैं पंथ से विपंथ न हो जाऊं मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। मैं भक्त से अभक्त न बन जाऊं मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। मैं पुण्य से पाप की तरफ न बढ़ जाऊं मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। मैं न्याय से अन्याय न करने लग पड़ूँ मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। मैं जीत कर भी हार न जाऊं मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। मैं हंसता हुआ कभी रो न पडूँ मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। मैं इंसान से हैवान न बन जाऊं मुझे संभाल लेना मेरे ईश्वर। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्...
मेरी प्यारी हिन्दी भाषा
कविता

मेरी प्यारी हिन्दी भाषा

बेन मांना भाई खांट अरवल्ली (गुजरात) ******************** हिन्दी ममता की मूरत है, हिन्दी हर हिंदुस्तानी की सूरत है। हिन्दी भारत की पहचान है, हिन्दी फौजीओ की जबान है। हिन्दी संस्कृत की बेटी है, फिर भी संस्कृत के बराबर है। हिन्दी ज्ञान का भंडार है, हिन्दी समूह संचार है। हिन्दी हम हिन्दी भाषीयों की शान है, हिन्दी भारत देश की जान है। हिन्दी भाषा की उन्नति ऐसे ही होती रहे, आओ सब मिलकर ऐसी ईश्वर से दुआ करे। परिचय :- उषा बेन मांना भाई खांट निवासी : वालीनाथ ना मुवाडा, जिला- अरवल्ली (गुजरात) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ की रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशि...
आसमान में बादल छाए
गीत, छंद

आसमान में बादल छाए

रामसाय श्रीवास "राम" किरारी बाराद्वार (छत्तीसगढ़) ******************** विधा- गीत सार- छंद आसमान में बादल छाए, श्वेत श्याम हैं प्यारे। घूम रहे हैं दशों दिशा में, लगते सबको न्यारे।। मौसम है बारिश का देखो, बादल लगे गरजने। रिमझिम-रिमझिम बूंद सुहानी, लगती मन को हरने।। देख इन्हें है हर्षित होता, तन मन सभी हमारे आसमान में बादल छाए, श्वेत श्याम हैं प्यारे डोल रहे हैं साथ हवा के, इधर-उधर मतवाले। कभी अकेले कभी साथ में, रहते बाॅंहे डाले।। देख-देख इनकी सुंदरता, ऑंखें कभी न हारे आसमान में बादल छाए, श्वेत श्याम हैं प्यारे है कपास सा कोमल कितना, लगे बर्फ का गोला। धरती में जलधार बहे जब, इसने है मुह खोला।। होते हैं मुश्किल में जग के, रहने वाले सारे आसमान में बादल छाए, श्वेत श्याम हैं प्यारे लगता उड़कर आसमान में, इन बादल को छू लूॅं। उड़ता है मन पंख पसारे, कैसे ...
सैर उपवन की
कविता

सैर उपवन की

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** रवि राज रुठे-रुठे से है, रवि रश्मि धुंधलाई ओस कणों की रजत माल करती जग की अगुवाई। शीत समीर तन कांप रहा भरता रोमांच मन में मेरा मन खिल-खिल जाता देख प्रकृति को प्रांगण में। ठिठुरे-ठिठुरे से लगते हैं धुंध से छाए तरू भी शांत चीड़ के नीड़ से। हैं आती आवाज खगवृद की मेरा चित चंचल हो जाता करने सैर उपवन की। परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ीआप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों से धार के कवियों के साथ शिरकत करती रही आकाशवाणी इंदौर से भी रचनाएं प्रसारित होती रहती हैं व वर्तमान में इंदौर लेखिका संघ से ...
न करो हिन्दी की चिन्दी
कविता

न करो हिन्दी की चिन्दी

वीणा मुजुमदार इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** लिखो हिन्दी पढो हिन्दी सुनो हिन्दी कहो हिन्दी गुनो हिन्दी समझो हिन्दी भाषाओँ के माथे की बिंदी हिन्दी-दिवस मनाते हो दो दिनों बाद भूल जाते हो कहते हो राष्ट्रभाषा है हिंग्लिश में घुस जाते हो प्रांत अनेकों भाषाओं के ये एक राष्ट्र है हिन्दुस्तान नानाविध भाषाईयों की एक राष्ट्रभाषा है जान सरल सहज मीठी बोली लगती हमको प्यारी है भाव सभी अभिव्यक्त करती मनभाती शान हमारी है देश-विदेश में मान बढाती भाषा गौरव देती सम्मान हम हिन्दी के हिन्दी हमारी हिन्दी हमारी है पहचान छिद्रान्वेषी न बनकर करो हिन्दी का सम्मान मातृभाषा ये राष्ट्रभाषा ये दे दो इसको इसका सम्मान। परिचय : वीणा मुजुमदार निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक ह...
वर्णमाला कविता
कविता

वर्णमाला कविता

डॉ. जयलक्ष्मी विनायक भोपाल (मध्य प्रदेश) ******************** अ- अवर्णीय है जो आ- आदि अगम अगोचर इ- इस चराचर का पालनहार वो ई- ईश्वर सर्वे सर्वा उ- उमंग व उल्लास भर ऊ- ऊंची पहाड़ सी मुश्किलों में ऋ- ऋषियों समान स्थितप्रज्ञ रहने की ए- एक सीख देता है। ऐ- ऐसी क्या विडम्बना कि ओ- ओम नमः: शिवाय जप कर भी औ- औरों की तरह हम एकाग्र चित्त नहीं होते। अं- अंग अंग में व्याप्त प्रभु यदि कृपा करें, अ: - अ: तो क्या कुछ नही मिलता! क- कहां कहां नहीं ढूंढा तुम्हे ख- खंडहरों में, ग- गरजते बादलों मे, घ- घर के हर कोने में, च- चहुं ओर, छ- छोटी-छोटी बातें समझाती है हमें ज- जगावतार तेरी महिमा। झ- झगडे़ हजार होते हैं ट- टूटते रिश्ते मजहब के नाम, ठ- ठिकाने टूटते हैं अयोध्या मे, ड- डर लगता है सचमुच ढ- ढेर ना हो जाएं आशाएं त- तहस- नहस ना हो जाएं धरा, थ- थर्रा कर फिजूल उसूलों से, द- दनादन ...
मोहब्बत में
गीत

मोहब्बत में

संजय जैन मुंबई (महाराष्ट्र) ******************** मोहब्बत में अक्सर लोग, सब कुछ भूल जाते है। दिल दिमाग में उसके, मोहब्बत छाई रहती है। न कुछ कहता न सुनता, बस अपने में मस्त रहता। और प्यार के सागर में, वो डूब जाता है।। नैन से नैन लड़ा के, दिलमें उतर जाती है। फिर दिल के अंदर जो, मोहब्बत को बढ़ाती है। जिसके कारण ही वो, आंखों में छाई रहती है। और दीप मोहब्बत का, दिलों में जला देती है।। किसी से दिल लगाना, आसान नहीं होता है। प्यार में जीना मरना, आसान नहीं होता है। ये वो आग होती है जिसे, कोई बूझा सकता नहीं। इसलिए सच्ची प्रेमी, आजकल कम होते हैं।। परिचय :- बीना (मध्यप्रदेश) के निवासी संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं। करीब २५ वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय हैं और इनकी रचनाएं राष्ट्...
आज फिर उनसे मुलाकात हो गई
कविता

आज फिर उनसे मुलाकात हो गई

आकाश प्रजापति मोडासा, अरवल्ली (गुजरात) ******************** आज फिर उनसे मुलाकात हो गई इस रुकी हुई जिंदगी में फिर से फूलों की सौगात हो गई। आज फिर उनसे मुलाकात हो गई। बहुत दिनों बाद देखा उसको बदली बिलकुल न थी होठों पर वहीं मुस्कुराहट आखों में वहीं पुरानी नमी सी थी जुल्फें फिर से उड़कर चहरे पर छा रही थी देखकर मुझे जो शर्माती थी वो शर्म फिर उसे आ रही थी हाथों की चूड़ियां खनका कर वो कुछ तो कहना चाहती थी यह मुलाकात मुझे कुछ तो जतलाना चाहती थी सच्ची आज फिर उनसे मुलाकात हो गई इस रुकी हुई जिंदगी में फिर से अखियां चार हो गई। आज फिर से उनसे मुलाकात हो गई कहना तो बहुत कुछ चाहता था पर दिल तुम्हें देख कर बैचेन होता जा रहा था लोगों की भरी इस महफिल में सिर्फ तुम्हारा ही चहरा नजर आ रहा था बस हर दम सामने रहो तुम मेरे यहीं प्रभु मैं मांग रहा था किस लिए आज फिर से तुमसे...
मेरी मुस्कान हो तुम
कविता

मेरी मुस्कान हो तुम

मनीष कुमार सिहारे बालोद, (छत्तीसगढ़) ******************** पापा, मेरी मुस्कान हो तुम। मां मेरी धड़कन, तो मेरी जान हो तुम।। आसमानों को छूने की, अरमान हो तुम। रोटी कपड़ा और, मेरा मकान हो तुम।। चाह खिलौने की हुई, तो सारा दुकान हो तुम। हमारी प्यारी सी अंगने की, रोशन दान हो तुम।। पापा, मेरी जान मेरी मुस्कान हो तुम।। पापा, मेरी जान मेरी मुस्कान हो तुम।। मेरे हर एक दर्द का, इलाज़ हो तुम। दो शब्द की, एक बढ़ी क़िताब हो तुम।। दुखों को आंखों में रखने वाले, एक फ़िराक हो तुम। मुसीबतों में मिले, प्यारे से अल्फाज़ हो तुम।। मैं नन्हा सा परिंदा, तो सारा आसमान हो तुम। मां की चूड़ी बिंदिया, और सुहाग हो तुम।। अंधेरे में जल रहे, एक चिराग़ हो तुम। पापा, मेरी जान मेरी मुस्कान हो तुम।। पापा, मेरी जान मेरी मुस्कान हो तुम।। पापा, मेरी आन बान शान, और मेरा पहचान हो तुम। छो...
भ्रष्टाचार
कविता

भ्रष्टाचार

किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया (महाराष्ट्र) ******************** भ्रष्टाचार करके परिवार को पढ़ाया टेबल के नीचे पैसे लेकर परिवार बढ़ाया कितना भी समेट लो साहब यह वक्त है बदलता जरूर है सरकारी पद था उसकी यादें बहुत है जिंदगी गुजर गई सबको खुश करने में परिवार कहता है तुमने कुछ नहीं किया सुनकर कहता हूं समय है बदलता जरूर है अनुभव कहता है उस समय ठस्का था पद पर बैठकर रुतबा मस्का था भ्रष्टाचार में जीवन खोया पैसों का चस्का था पद कारण भ्रष्टाचार का चस्का था अब स्थिति जानवर से बदतर है अब खामोशियां ही बेहतर है पाप की कमाई का असर है अब जिंदगी दुखदाई बसर है खामोशियां ही बेहतर हैं शब्दों से लोग रूठते बहुत हैं बात बात पर लोग चिढ़ते बहुत हैं गुस्से में रिश्ते टूटते बहुत हैं परिचय :- किशन सनमुखदास भावनानी (अभिवक्ता) निवासी : गोंदिया (महाराष्ट्र) शपथ : मेरे द्वारा यह प्...
देखो ओ काल्या की काकी
आंचलिक बोली, कविता

देखो ओ काल्या की काकी

किरण पोरवाल सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश) ******************** देखो ओ काल्या की काकी उमड़ घुमड़ कर बादल आए पनिहारीन पानी हे चाली गाय तो में दुवा ने जाऊं बोकड़ा तो छोरा है लईग्या गाय तो चरवा मैं हूं लई जाऊ मक्कयां तो पाकन है लागा कागला आईने तू है उड़ाय कड़वा नीम की डाली पे देखो छोरिया झूला दे रे लगाए देखो काल्या की काकी उमड़ घुमड़ कर बादल आए टापरो ऊपर मै तो ढाकू कवेलू तू मने झेलाए छाछ तो मैं बिलोवन लागी छोरा हाको देरे लगाए आबा पर तो मोड़ है अईग्या कोयलड़ी है शोर मचाए देखोओ काल्या की काकी उमड़ घुमड़ कर बादल आए खेत पर मैं तो हूं जाऊं रोटा लइने तु हे आए छोरा छोरी आंगण में खेले प्रेम घणो उनमें है आए पड़ोसी मिल बाता में लागी छोरा छोरी टेर लगाएं चालो मिल झूला है झूला आपस में है गीत सब गाय किरण तो मालवी है बोले प्रेम घणों इनमें ...
हमें प्यार जताना आता है
कविता

हमें प्यार जताना आता है

दीप्ता नीमा इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** सूरज और संध्या के जैसा हमें प्यार निभाना आता है प्रेम और समर्पण के संग 'हमें प्यार जताना आता है।' भारतीय संस्कृति के परिवेश में रिश्ते-नातों के निवेश में प्रेम और समर्पण के संग 'हमें प्यार जताना आता है।' परिवार समाज के बंधन में रीति-रिवाजों के पालन में प्रेम और समर्पण के संग 'हमें प्यार जताना आता है।' पीड़ा को दबा हृदय में अधरों से मुस्कुराना आता है प्रेम और समर्पण के संग 'हमें प्यार जताना आता है।' मौन रहकर निःशब्द होकर भी हमें बात करना आता है प्रेम और समर्पण के संग 'हमें प्यार जताना आता है।' परिचय :- दीप्ता मनोज नीमा निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हि...
बांसुरी वादन
कविता

बांसुरी वादन

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** बांसुरी वादन से खिल जाते थे कमल वृक्षों से आँसू बहने लगते स्वर में स्वर मिलाकर नाचने लगते थे मोर गायें खड़े कर लेती थी कान पक्षी हो जाते थे मुग्ध ऐसी होती थी बांसुरी तान। नदियाँ कलकल स्वरों को बांसुरी के स्वरों में मिलाने को थी उत्सुक साथ में बहाकर ले जाती थी उपहार कमल के पुष्पों के। ताकि उनके चरणों में रख सके कुछ पूजा के फूल ऐसा लगने लगता कि बांसुरी और नदी मिलकर करती थी कभी पूजा। जब बजती थी बांसुरी घन, श्याम पर बरसाने लगते जल अमृत की फुहारें अब समझ में आया जादुई आकर्षण का राज जो की आज भी जीवित है बांसुरी की मधुर तान में। माना हमने भी बांसुरी बजाना पर्यावरण की पूजा करने के समान है जो की हर जीवों में प्राण फूंकने की क्षमता रखती हमारी कर्ण प्रिय बांसुरी। परिचय :- संजय वर्मा "दॄष्टि" पिता ...
गुरुओं का आभार
कविता

गुरुओं का आभार

इंद्रजीत सिहाग "नोहरी" गोरखाना, नोहर (राजस्थान) ******************** गुरु क्या होते हैं सबको आज बताने आया हूं, मैं सभी गुरुओं का आभार जताने आया हूं। अगर गुरु वशिष्ठ ना होते तो शायद राम श्री राम ना होते, अगर गुरु सन्दीपन ना होते तो शायद कृष्ण घनश्याम ना होते। गुरु द्रोणाचार्य बिन कोई कैसे अर्जुन बन सकता है, गुरु रमाकांत आचरेकर बिन कोई कैसे सचीन बन सकता है। गुरु नरहरिदास बिन कोई कैसे सगुण का पाठ पढ़ा सकता, गुरु रामानन्द बिन कोई कैसे निर्गुण का पाठ पढ़ा सकता है। गुरु गोखले ने गांधी जैसा उज्ज्वल भविष्य दिया, गुरु रामावतार, बलवंत ने आपको नादान बालक दिया।। गुरु क्या होते हैं सबको आज बताने आया हूं, मैं सभी गुरुओं का आभार जताने आया हूं। परिचय :-  इंद्रजीत सिहाग "नोहरी" उपनाम : "नोहरी" पिताजी का नाम : श्री भानीराम सिहाग माताजी का नाम :...
बस हॅंसी हैं वो तो होने दो
ग़ज़ल

बस हॅंसी हैं वो तो होने दो

निज़ाम फतेहपुरी मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** वज़्न- २१२२ २१२२ २१२२ १२ बस हॅंसी हैं वो तो होने दो नज़र में मेरे नइं। यूॅं किसी से झूठ कह दूॅं ये हुनर में मेरे नइं।। तुम कहीं अपना चलाओ जाके जादू हुस्न का। औरों को होगी ज़रूरत तेरी घर में मेरे नइं।। ज़िंदगी तो एक धोका है फ़ना होंगे सभी। हैं मुसाफ़िर सब कोई साथी सफ़र में मेरे नइं।। सच हमेशा कहता हूॅं मैं लड़ता हूॅं सच के लिए। बस ख़ुदा का डर है डर दुनिया का डर में मेरे नइं।। जो अगर कुछ सीखना है तुमको मुझसे ऐ 'निज़ाम'। तो अदब से पास बैठो मेरे सिर में मेरे नइं।। परिचय :- निज़ाम फतेहपुरी निवासी : मदोकीपुर ज़िला-फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) शपथ : मेरी कविताएँ और गजल पूर्णतः मौलिक, स्वरचित हैं आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के ...
व्याकुल नर
हाइकू

व्याकुल नर

तुकाराम पुंडलिक खिल्लारे परभणी (महाराष्ट्र) ******************** व्याकुल नर - उजड़ी शाख पर गिरते पर हुई सुबह - रातरानी की गंध चूसती धूप चारसू फैला कोहरा ही कोहरा - सवेरा गिला रंग होली का - मकान में बिखरा गंध कितना दानापानी ले पंछी घोंसले लौटा - चूजे गायब निर्जन ताल पंछी स्नान करते - फूल गिरते वर्षा में धूप - चला रहा मनुष्य इंद्रधनुष्य लो लौट आयी गरीब की खुशीयाँ - बासी रोटीयाँ सो गई रात - चुलबुलाते पत्ते चाँद का पाँव लाॅकडाऊन - सडक पर आये वन के जीव शिशू का स्पर्श जाग उठी ममता - सँभाले आँसू परिचय :-  तुकाराम पुंडलिक खिल्लारे निवासी : लोकमान्य नगर, परभणी (महाराष्ट्र) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्ष...
बचपन
कविता

बचपन

उषा बेन मांना भाई खांट अरवल्ली (गुजरात) ******************** कभी मेरे चहरे पर खुशी होती थी, गमों से दूर का रिश्ता था, आज जो कुछ हुँ मैं, उससे अच्छा तो मेरे बचपन का जीवन ही अच्छा था। कोई कुछ भी कहे, उनकी बातो का, मुझे जरा भी बूरा नही लगता था, आज जो कुछ हुँ मैं, उससे अच्छा तो मेरे बचपन का जीवन ही अच्छा था। दिन भर खेलती रहती थी, ना पढ़ाई की चिंता थी, ना नौकरी पाने की तमन्ना थी, आज जो कुछ हुँ मैं, उससे अच्छा तो मेरे बचपन का जीवन ही अच्छा था। स्कूल जाती थी, मैडम से रोज मार खाती थी, उनकी मार का मुझ पर कोई असर नहीं होता था, आज जो कुछ हुँ मैं, उससे अच्छा तो मेरे बचपन का जीवन ही अच्छा था। बचपन पुरा हुवा बड़े हुए, जिंदगी में एक नया मोड आ गया, इस नये मोड से अच्छा तो मेरे बचपन का जीवन ही अच्छा था। आज जो कुछ हुँ मैं, उस से अच्छा तो मेरे बच...
मित्रता
दोहा

मित्रता

डॉ. भगवान सहाय मीना जयपुर, (राजस्थान) ******************** मित सच्चा देखिए, कर दिया जान निसार। यारी ऐसी कहां मिले, ज्यों पीयूष इसरार। जल में डूबा देखकर, याद आया इकरार। संकट में साथ देना, इक-दूजे से करार। यार-यार पर कर दिया, अपने प्राण निसार। अपने मित्र के लिए, सब भूल गया इसरार। मां की ममता भूला, अब्बा का भूला प्यार। सबसे ऊपर हो गया, यार के खातिर यार। हिंदू मुस्लिम सिख ले, दिल से सच्चा प्यार। मानव से मानव मिले, ज्यों पीयूष इसरार। पोखर भी रोया होगा, देख अनोखा यार। मरकर भी न जुदा हुआ, सच्चा इनका प्यार। परिचय :- डॉ. भगवान सहाय मीना (वरिष्ठ अध्यापक राजस्थान सरकार) निवासी : बाड़ा पदम पुरा, जयपुर, राजस्थान घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि र...
साहित्य की देवी
कविता

साहित्य की देवी

प्रभात कुमार "प्रभात" हापुड़ (उत्तर प्रदेश) ******************** हे ! महादेवी हिंदी साहित्य की तपस्विनी तुम वर्तमान कलमकारों की प्रेरणा स्रोत बनीं। नीहार में भरी रसधार प्रेम की तुम आधुनिक मीरा हिंदी साहित्य की बनीं। दुख, संवेदनशीलता तो कभी सुख व प्रसन्नता के भावों की रचनाओं में प्रकाशित मिश्रित अभिव्यक्ति बनीं। हिंदी छायावादी युग का सशक्त स्तंभ बनीं। इतना ही नहीं तुम गद्यलेखन व रेखाचित्र की भी महान हस्ताक्षर बनीं। नवीन आयामों को स्थापित करती हिंदी छायावादी युग का एक सशक्त स्तंभ बनी नीहार, रश्मि, नीरजा, सांध्य गीत, अग्नि रेखा, सप्तपर्णा यामा में मानो आपकी ही आत्मा हैं रची बसी। हे ! महादेवी, तपस्विनी तुम भारत माँ की स्वतन्त्रता में सहभागी बनीं। सामाजिक कल्याण, महिला उत्थान की नवल पथप्रदर्शक बनीं। तुम वर्तमान कलमकारों की प्रेरणा स्रोत बनीं। परिचय :-  प्रभ...
किरदार पुराना है…
कविता

किरदार पुराना है…

डॉ. संगीता आवचार परभणी (महाराष्ट्र) ******************** वो भी क्या जमाना था! इन्सानियत का दौर था, रिश्तों मे गहरा विश्वास था, बातों मे भी अपनापन था! बडा सुनहरा वो समा था, दोस्ती का भी मकाम था, बुजुर्गो का सही सम्मान था, उनको भी सब समान था! ये भी क्या एक जमाना है? जरूरतों का सिर्फ सामान है, बस मतलब का माहौल है, रिश्तों मे करारा मलाल है! लोग तो यूँही पूछ बैठते हैं, किस जमाने मे हम रहते हैं? रहते नये जमाने मे जरूर है! आदतों मे किरदार पुराना है! परिचय :- डॉ. संगीता आवचार निवासी : परभणी (महाराष्ट्र) सम्प्रति : उप प्रधानाचार्य तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, कै सौ कमलताई जामकर महिला महाविद्यालय, परभणी महाराष्ट्र घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने पर...
“सिरतोन म संस्कार नंदा जाही का”
आंचलिक बोली, कविता

“सिरतोन म संस्कार नंदा जाही का”

खुमान सिंह भाट रमतरा, बालोद, (छत्तीसगढ़) ******************** छत्तीसगढ़ी बिटिया रानी महतारी ले कहिथे दाई तै तो बड भागी हो गेस वो अपन जिगर के टुकड़ा ल दुरिहा डारें, तोर मया मोर बर थोरकुन नई पल पलईस सुने हव महतारी बर लईका मन आंखी के तारा होथे फेर देखत हव मैय तो नामे हव मोर संजोए सपना म पानी फेर दे बड दिन ले मोरों एक ठन आस रीहिस सुने हव महतारी मन लईका ऊपर कोनो आंच नई आवन दे फेर ये कईसन टाईप ले लापरवाही ? महु ल तो घालो एक बार अपन छाति ले ओधा लेतेस, अऊ खंधेडीं म बिठाके धुमा लैय आतेस वो दुरूग अऊ भिलाई फेर नई ...! तहु ह दुनिया बर एक झन मिसाल बन गे वो अपने लईका के मुंह म पेरा गोंजे अऊ आनी-बानी के जिनिस चबरहा कुकर ल खावाए देखेव तोर मया ल मोर मन कलप जथे वो सिरतोन म घर अऊ परिवार दुरिहाय खातिर तैय तो बड़े जन उदिम निकाल डरें ... परिचय :- खुमान सिंह भाट पिता : श्री पुनि...
धरती पर पितृपक्ष में आए हैं
कविता

धरती पर पितृपक्ष में आए हैं

किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया (महाराष्ट्र) ******************** भारत में प्राचीन मान्यता है पितृपक्ष में यमराज पितरों को अपने परिजनों से मिलने मुक्त करते हैं इसलिए धरती पर पूर्वज आए हैं मान्यता है कि श्राद्ध करने से घर में सुख शांति पाए हैं यह समय पुण्य करने का है समस्याओं का निवारण पाए हैं पितृपक्ष आए हैं। पूर्वजों की याद लाए हैं।। आशीष भरपूर हम पाए हैं। परिवार वालों की स्मृति संजोए हैं।। जीवन से मुक्त हुए। जो शाश्वत क्रम वो हुए।। जीवन भर प्रेरणा दिए। हम सबका जीवन संजो दिए।। आज फिर छाया तुम्हारी। पूरे परिवार ने महसूस किए हैं।। कन्याओं को भोजन के रूप में। तुम्हारे पवित्र मुख में भोज अर्पण किए हैं।। परिचय :- किशन सनमुखदास भावनानी (अभिवक्ता) निवासी : गोंदिया (महाराष्ट्र) शपथ : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना पूर्णतः मौलिक, स्वरच...
प्रेम
कविता

प्रेम

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** प्रेम उम्र नहीं एहसास देखता है। प्रेम लगाव नहीं तड़प देखता है। प्रेम मुस्कुराहट नहीं आंखों में बहते अश़्क देखता है। प्रेम हमउम्र नहीं हमराही देखता है। प्रेम बहस नहीं झुकाव देखता है। प्रेम बहता हुआ पानी नहीं जलती हुई आग देखता है। प्रेम ह्रदय का रूप नहीं चेहरे का महकता स्वरूप देखता है। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, ...
ख़ता से दूर बन्दगी रखना
ग़ज़ल

ख़ता से दूर बन्दगी रखना

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** ख़ता से दूर बन्दगी रखना। निभा सको तो दोस्ती रखना। बना रहे हो जब मकाँ अपना, यहाँ, वहाँ से इक गली रखना। जहाँ मुश्किल कभी सुनो,समझो, वहाँ सभी से कुछ बनी रखना। हवा अक्सर जिधर से आती है, उधर की खिड़कियाँ खुली रखना। जुबाँ कहने में चूक जाएगी, बुरी-भली में कुछ कमी रखना। कभी मिले, कभी नहीं भी मिले, ज़रा सम्भाल कर ख़ुशी रखना। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास - अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति - शिक्षक प्रकाशन - देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान - साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि र...