मीठी वाणी
ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'
तिलसहरी (कानपुर नगर)
********************
मीठी वाणी मीत मिलते,
तीखी वाणी शत्रु पनपते।
मीठी मीठी वाणी बोलिए
जगत में मधुरता घोलिए।
मीठी वाणी देव की जानी
तीखी वाणी दैत्य निशानी।
मीठी वाणी दिल मिलाए
तीखी वाणी कहर बरपाए।
मीठी वाणी औषधि बनती
तीखी वाणी जहर उगलती।
मीठी वाणी सबको भाती,
जगत में सम्मान दिलाती।
मीठी वाणी उपजे सुविचार,
तीखी वाणी कुत्सित विचार।
प्यारे तुम भी मीठा ही बोलो,
पहले तोलो फिर मुख खोलो।
परिचय :- ओमप्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'
जन्मतिथि : ०६/०२/१९८१
शिक्षा : परास्नातक
पिता : श्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव
माता : श्रीमती वेदवती श्रीवास्तव
निवासी : तिलसहरी कानपुर नगर
संप्रति : शिक्षक
विशेष : अध्यक्ष राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच उत्तरीभारत इकाई, रा.उपाध्यक्ष, क्रांतिवीर मंच, रा. उपाध्यक्ष प्रभु पग धूल पटल, र...
























