कोशिश कर …
महेन्द्र साहू "खलारीवाला"
गुण्डरदेही बालोद (छत्तीसगढ़)
********************
फासले भी गुजर जाएंँगे,
मंजिल भी मिल जाएगा।
कोशिश कर जीवन में,
हर समस्या का हल पाएगा।
हार न मान ,उदास न बैठ,
तुम्हारा भी जरूर नाम होगा।
कोशिश कर, हर बाधा से,
जूझना आसान काम होगा।
आंँधियों का दौर चलता रहेगा,
इस जीवन चक्र में।
मरूभूमि की तपिश सहन कर,
जीवन भी आसान होगा।
राह भटकाने वाले भी,
मिलते रहेंगे इस जगत में।
अडिग रह लक्ष्य पर,
जरुर तुम्हारा मुकाम होगा।
कोशिश से ही जीवन में,
हर काम आसान होगा।
जीवन का फलसफा सीख,
तेरा पथ आसान होगा।
आसमां पर उड़ने वाले,
परिंदे अपना हुनर जानते हैं।
कोशिश कर, उन परिंदों की भांँति,
गगन अवश्य तुम्हारा होगा।
परिचय :- महेन्द्र साहू "खलारीवाला"
निवासी - गुण्डरदेही बालोद (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाध...




















