हिम्मत
************
सौरभ कुमार ठाकुर
मुजफ्फरपुर, बिहार
तुम कुछ कर सकते हो
तुम आगे बढ़ सकते हो।
तुममे है बहुत हिम्मत
तुम जग को बदल सकते हो।
तुम खुद से हिम्मत नही हारना।
कभी खुद का भरोसा मत हारना।
तुम झूठ का मार्ग छोड़
सच्चाई के रास्ते पर चलते रहना।
मुसीबत बहुत आते हैं जीवन में
बस डट कर सामना करना।
तुम ही देश के भविष्य हो
यह बात हमेशा याद रखना।
आत्मविश्वास बनाए रखो
तुम हर कार्य पूरा कर पाओगे
अपनी प्रयास तुम जारी रखो
एक दिन जरुर सफल हो जाओगे।
तुम करना कुछ ऐसा की,
सारी दुनिया तुम्हारे गुण गाए।
तुम बनना ऐसा की महानों की,
महानता भी कम पड़ जाए।
तुम रखना हिम्मत इतना की,
वीर योद्धा की तलवार भी झुक जाए।
तुम बनना इतना सच्चा की
हरीशचंद्र के बाद तुम्हारा नाम लिया जाए
.
परिचय :-
नाम- सौरभ कुमार ठाकुर
पिता - राम विनोद ठाकुर
माता - कामिनी देवी
पता - रतनपुरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार)
पेशा - १० वीं का ...






















