Friday, May 10राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मजदूर हैं हम

होशियार सिंह यादव
महेंद्रगढ़ हरियाणा
********************

मजदूर हैं, मजदूरी देना,
बहुत दुख दर्द सहते हैं,
दिनरात काम ही काम,
मजदूर लोग यूं कहते हैं।

तन पर कपड़े फटे हुए,
खाने को नहीं दो रोटी,
हाय गरीबी मजदूर की,
कैसी किस्मत है खोटी।

कई दिन भूखे प्यासे रहे,
फिर नहीं मिलता काम,
भूख प्यास मिटा लेते हैं,
बस लेकर प्रभु का नाम।

मजदूर की मजदूरी देख,
आंखें भी हो जाएंगी नम,
प्रभु की माया निराली है,
कितना दिया उनको गम।

धनवान के घरों में सदा,
मजदूर करते हैं मजदूरी,
अपने सगे संबंधियों से,
बनाए रखते सदा ही दूरी।

भूखे प्यासे उनके बच्चे,
हाथ पसारने से डरते हैं,
दवा अभाव में कभी तो,
सड़कों किनारे मरते हैं।

कोई ना सुने मजदूर की,
गरीब बेचारे ये सारे है,
प्रभु की नजरों में तो ये,
आंखों के कहाते तारे हैं।

कभी ना बनाना मजदूर,
तरस खा कुछ भगवान्,
इनका घर धन से भरो,
जीने की बढ़ जाए शान।

फटे हाल रहते मजदूर,
कोई तरस नहीं खाता है ,
इनकी माली हालत देख,
धनी घर में छुप जाता है।

शत-शत नमन करते हम,
रखवाले देश के कहलाते,
मजदूरी मिलती जब इन्हें,
रोटी कपड़े खरीद के लाते।

इनके बच्चे मासूम कितने,
मिलते हैं नन्हे भोले-भाले,
तरस खा लेना ओ भगवन्,
कहलाते तुम जग रखवाले।

फौलाद से लिए दो हाथ,
प्रभु का मिलता है साथ,
कठिन काम करे पल में,
मजदूर जन की क्या बात।

बड़े-बड़े उद्योग पुकार रहे,
ऊंची ऊंची पुकारती मिल,
मजदूर कौम रहे जिंदाबाद,
पल-पल रहकर आते याद।

सबसे ज्यादा मेहनत करते ,
कठिन परिश्रम से ना डरते,
खून पसीना करते हैं एक,
दिल से बड़े है मजदूर नेक।

इतिहास बदल के रख देंगे,
ये ऐसे मनमस्त तराने होते,
दिन भर कड़ी मेहनत करके,
रात्रि को नींद चैन की सोते।

नमन करो पावन माटी को,
जिस पर मजदूर भाई होता,
अगर मजदूर नहीं होता तो,
अमीर आंसु बहाकर रोता।

नमन आज उन मजदूरों को,
जिनके बल पर देश महान,
इस माटी में पैदा होते सदा,
मजदूरों को सहस्त्र सलाम।

भगवान इंसान को दे जन्म,
पर कभी ना बनाना मजदूर,
अपने परिजनों का पेट भरे,
रहते हरदम अपनों से दूूर।

मजदूर हैं हम, मजदूरी दो,
हाथ हमारे हैं तुम जैसे दो,
चाहे मिले हमें सूखी रोटी,
मंजूर है आज, हमको वो।।

परिचय :- होशियार सिंह यादव
जन्म : कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा
पिता : स्व. श्री जयनारायण (कवि) एवं गोपालक देहांत १९८९
मां : स्व. मिश्री देवी गृहणि देहांत २०१६
निवासी : महेंद्रगढ़ हरियाणा
शिक्षा : पीएच. डी. (जारी) एम. एससी (बायो एवं आईटी), एम.ए. (हिंदी, अंग्रेजी एवं राजनीति शास्त्र), एमसीए, एम. एड., पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर, पी जी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एवं मास कम्यूनिकेशन, पी जी डिप्लोमा इन गांधियन स्टडिज, गोल्ड मेडलिस्ट पंजाब वि.वि.।
रचनाएं : अब तक विभिन्न विषयों पर २४ पुस्तकें प्रकाशित। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोधपत्र प्रकाशित, विभिन्न पत्र एवं पत्रिकाओं में कहानी, लेख, मुक्तक, क्षणिकाएं, प्रेरक प्रसंग, कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं।
हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुमोदित पुस्तकों में : आवाज, बाल कहानियां, उपयोगी पेड़ पौधे, शिक्षा एक गहना
व्यवसाय : लेखक, पत्रकार एवं शिक्षण कार्य में श्रेष्ठता।
सम्मान : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा कहानी लेखन में प्रथम पुरस्कार सहित पांच दर्जन सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित। महेंद्रगढ़ न्यायाधीश द्वारा रजत पदक से सम्मानित। अरुंधती वशिष्ठ अनुंसधान पीठ द्वारा देशभर से आयोजित निबंध लेखन में एक्सीलेंस अवार्ड। हरियाणा के राज्यपाल से पुरस्कृत। तीन शोध भी प्रकाशित
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें...🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *