Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, August 5राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिन्दवासी हिंदी बोलो

सरला मेहता
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

हम हिंद के रहवासी हैं
हिंदुस्तानी कहलाते हैं
हिंदी हमारी मातृभाषा है
यह देश की राजभाषा है
राष्ट्रभाषा भी बन जाएगी
ए हिंदवासियों हिंदी बोलो

जननी जन्मभूमि हमारी
स्वर्ग से भी महान होती
तीसरी माँ है ये मातृभाषा
प्रथम पूजनीय को त्याग
क्यूँ पहने विदेशी ये जामें
सबसे पहले हिंदी ही बोले

यह सहज सरल व मधुर है
झोपड़ी से महल तक जाती है
संचार विचार का आधार है
देश का अभिमान पहचान है
एकता की भी ये सूत्रधार है
संस्कृत की संस्कारी बेटी है

विश्व बोलियों में तृतीय नं है
विश्व में देश का अस्तित्व है
सबने माना हमारा प्रभुत्व है
इतिहास भी इसका भव्य है
बने भारतीयों का व्यक्तित्व है
हम सबको मिला मातृत्व है

विज्ञान पर भी खरी उतरती है
ध्वनि सिद्धांत पर आधारित है
जो सोचे वही बोले व लिखते
अंकल आँटी घोटाला नहीं है
हर भाव के पृथक से शब्द हैं

अपवादों में नहीं उलझाती है
व्यंजन से मिल अक्षर बनाती
अक्षरों से वाक्य बना देती है
संज्ञा से संबोधन- कारक हैं
अलंकार, संधि, समास, गद्य पद्य
भंडार साहित्य का बनाते हैं

सब भाषाएँ हिंदी की बहनें हैं
अंग्रेजी से नाराज़ नहीं ये
सबको साथ में लेकर चलती है
यह तो जन जन की भाषा है
संप्रेषक सृजनशील भाषा है
बोलो हिंदी व करो जयहिंद

परिचय : सरला मेहता
निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *