Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

उद्यमशील पिता की बेटी

अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
********************

खनन उपकरण काँधे पर रख,
खेती करने जाती।
पढ़ी-लिखी, शिक्षित श्रमिका है,
हरसाती मुस्काती।

खेतों में श्रम बिंदु बहाते,
बाबुल थक जाते हैं।
लिए कुदाल हाथ में अपनी,
बेटी को पाते हैं।

निकल पड़ी है वीर यौवना,
मेहनत गले लगाने।
हँसती और मुस्कुरा गाती,
है बरसाती गाने।

स्वयं पिता का हाथ बटाने,
खेतों पर जाती है।
खेती के सब काम देखती,
हरबोला गाती है।

नारी को जो अबला कहते,
उनको है बतलाती है।
कुछ भी कर सकती है नारी,
जब अपने पर आती।

कठिन परिश्रम करके तन से,
जब श्रम बिंदु बहाती।
उद्यमशील पिता की छाती,
गजभर फूली जाती।

साहस और समर्पण लख कर,
युवा शर्म खाते हैं।
चुल्लू भर पानी में कायर,
डूब मरे जाते हैं।

बिटिया की मेहनत रँग लाई,
फसल लहलहाती है।
हरे भरे खेतों को लखकर,
बिटिया मुस्काती है।

हम सबको शिक्षा देती है,
करें काम सब अपना।
तभी देख पायेंगे सुंदर,
से जीवन का सपना।

बेटों पर यह बेटी भारी,
श्रम करने की ठानी।
कौन कोमलांगी कहता है,
यह तो है मर्दानी।

परिचय :अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवासी : निवाड़ी (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.एस.सी एम.एड स्वर्ण पदक प्राप्त
सम्प्रति : वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ निवाड़ी
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *