
प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************
वसुधा-सी करुणामयी, माँ दृढ़ ज्यों आकाश।
माँ शुभ का करती सृजन, करे अमंगल नाश।।
माँ में सारी सृष्टि है, माँ लगती ब्रम्हांड।
माँ को पढ़ लो पूर्ण हों, रामायण के कांड।।
माँ रोटी, माँ दूध है, माँ लोरी, माँ गोद।
माँ सुख का आधार है, माँ से ही आमोद ।।
माँ सुर, लय, आलाप है, अधरों पर मुस्कान।
माँ सम्बल, उत्साह है, है हर शय की शान।।
माँ सचमुच में देव है, लगती है वह ईश।
माँ के चरणों में झुकें, भगवानों के शीश।।
माँ अवतारों में प्रथम, करती है कल्याण।
माँ से ही उत्थान है, बल पाते हैं प्राण।।
माँ है तो उजियार है, माँ है तो है हर्ष।
माँ है तो हर जीत है, नहीं कठिन संघर्ष।।
माँ जीजा, पुतली वही, नाम यशोदा जान।
कौशल्या बन राम से, जनती पुत्र महान।।
माँ है तो संपन्नता, संतति नित धनवान।
माँ से ही तो स्वर्ग है, माँ से सुत बलवान।।
माँ बिन रोता आज है, होकर ‘शरद’ अनाथ।
सिर पर से जो उठ गया, आशीषों का हाथ।।
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻😊💐💐💐

















