Sunday, June 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

जय मां ज्वाला

आशा शर्मा
धरमपुरी, इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************

जग में कहां ऐसा, सबका नसीब है,
ज्वाला के हाथों में, मेरी तक़दीर है।।टेक।।

कांटों भरे हों चाहे, रास्ते हमारे,
तोड़ के आएंगे, बंधन सारे।
तेरी कृपा हो तो कांटा भी फूल है।

ज्वाला के हाथों में मेरी तक़दीर है।

कोटि जतन करें पापी हारें,
भक्ति की ज्योत मैया जलती जाए।
हारा है जीवन मैंने,
यही मेरी जीत है।

ज्वाला के हाथों में मेरी तक़दीर है।

तेरे भवन में मैया, भक्त पुकारें,
कष्ट निवारो मैया आए हैं द्वारे।
आशाओं भरी है झोली,
नैनों में नीर है।
ज्वाला के हाथों में मेरी तक़दीर है।

जग में कहां ऐसा किसका नसीब है।
ज्वाला के हाथों में मेरी तक़दीर है।

परिचय : आशा शर्मा
पति : श्रीहनुमान प्रसाद शर्मा
निवासी : धरमपुरी सांवेर रोड इंदौर (मध्य प्रदेश)
सम्प्रति : शिक्षिका हायरसैकैंडरी स्कूल
साहित्यिक परिचय : कविता, भजन, लघुकथा, लेख, आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। शिक्षण कार्य में निबंध लेखन किया है।
अन्य : विश्व रचनाकार मंच, शारदा साहित्य मंच, मनपसंद हास्य योग कला साहित्य मंच, शब्दसागर समूह, शुभ संकल्प समूह, आदि मंचों पर निरंतर लेखन कार्य। एवं पूर्व में आडियो कैसेट के लिए लेखन। अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अयोध्या मंच, पर संचालन, शुभ संकल्प समूह प्रकाशन से एवं अनेक मंचों से श्रेष्ठ लेखन के लिए सम्मानित।
प्रकाशन : “मैं कणिका मेरी कथा” आत्मकथा का प्रकाशन।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *