नैना रतनारे
तेज कुमार सिंह परिहार
सरिया जिला सतना म.प्र.
********************
कुण्डलिया
नैना रतनारे सुघर,
कंचन काया देहिं।
कच घुँघराले कुच शिखर
मन बस में करि लेहिं।।
मन बस में करि लेहिं,
अधर टेसू सी लाली।
यौवन है मदमस्त,
भरी मदिरा की प्याली।।
लखि टी के अस रूप,
न मुहुं से निकले बैना।
चैन ले गये छीन,
नशीले उनके नैना।।
परिचय :- तेज कुमार सिंह परिहार
पिता : स्व. श्री चंद्रपाल सिंह
निवासी : सरिया जिला सतना म.प्र.
शिक्षा : एम ए हिंदी
जन्म तिथि : ०२ जनवरी १९६९
जन्मस्थान : पटकापुर जिला उन्नाव उ.प्र.
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिं...





















