तीज त्यौहार
ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************
आ जाए जैसे तीज त्यौहार
बढ़ जाये वाणिज्य व्यापार
खरीद बिक्री बढ़ती जाए
रहता कोई न बेरोजगार
बढ़कर फैले कारोबार
आर्थिक लेन देन धुंआधार
कोई न रहता लाचार
बढ़ती कमाई बढ़ता व्यापार
जब आता है तीज त्यौहार
कोई भलाई सेवा करता चार
कोई जमकर करता व्यापार
कोई चाहता मनाये सपरिवार
सबको बुलाये मनाये त्यौहार
कोई चाहता न रहे दीन दुखी
फैले उनके घर खुशी हजार
सेवा में उनकी होते तैयार
मनाते उनके तीज त्यौहार
कोई रद्दी चुनकर लाये
कोई रद्दी समझ फिंकवाये
कोई रद्दी से रोजगार बढ़ाये
कोई उसी से खुशी मनाये
कोई घर पर नए दीये लाये
कोई पुराने कलात्मक बनाये
बुद्धि वृद्वि करते तीज त्यौहार
कलाकार वस्तएं बनाये
कोई उसका आनंद उठाए
दीपावली ऐसा है त्यौहार
मनभावन बढ़ती साफ सफाई
दीपोत्सव का है पावन त्यौहार
बच्चों को रौशनी में होता प्यार
...






















