Friday, March 6राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

माँ पार्वती शक्ति तांडव स्तुति

बाल कृष्ण मिश्रा
रोहिणी (दिल्ली)
********************

प्रचंड शक्ति रूपिणीं,
नमामि देवी अंबिकाम्।
जगत् जननीं जगन्मयीं,
नमामि दिव्य चंद्रिकाम्॥
नृत्यति शिव सान्निध्ये,
शक्ति तांडव कारिणी।
दुष्ट दलन हारिणी,
भक्त कष्ट निवारिणी॥

कनत कनक कंकणम्,
झणत झणत नूपुरम्।
रणत रणत डमरूम्,
भरत सकल अम्बरम्॥
जटा मुकुट शोभितां,
अर्ध चन्द्र धारिणीम्।
त्रिशूल खड्ग धारिणीं,
असुर गर्व हारिणीम्॥

महागौरी महाकाली,
महालक्ष्मी स्वरूपिणी।
सृष्टि स्थिति विनाशनी,
मोक्ष मार्ग दर्शिनी॥
बाल कृष्ण मिश्रा मति,
शक्ति चरणे अर्पिता।

पातु मां जगदम्बिका,
भक्ति भाव वर्धिता॥

परिचय :- बाल कृष्ण मिश्रा
निवासी : रोहिणी, (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *