Tuesday, September 15राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

क्या पहाड़ बूढ़ा हो गया

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

जो कल तक था अडिग पहाड़,
वो आज बोझ बन गया,
बदले वक्त के इस दौर में,
बाबा आदम की खोज बन गया,
जिस कंधे पर बैठकर
कभी तुम मेला देखा करते थे,
आज वो कंधा कांप रहा,
तो तुम दूर हटा करते थे,
तुम्हारी एक हंसी की खातिर,
वो सौ-सौ बार मरा होगा,
फट गई थीं बिवाइयां पैर की,
पर वो मीलों चला होगा,
तुम्हें सूट और बूट पहनाकर,
खुद फटे कुरते में जिया,
स्वाभिमान बेचकर अपना,
उसने तुम्हारी फीस का कर्ज दिया,
वो धूप में जला,वो रातों को जागा,
ताकि तुम्हारा कल संवर सके,
तुम बड़े शहर के साहिब बनो,
और दुनिया में तुम्हारा नाम चल सके,
पर आज जब उसकी आंखों का पानी,
थोड़ा सा धुंधलाया है,
तुम्हें उसका कांपता हाथ और बूढ़ा चेहरा,
पुराना सा साया नजर आया है,
जिंदगी भर जो ढाल बना,
हर मुश्किल को हंसकर झेला था,
सोचो जरा उस बूढ़े दिल पर,
आज कैसा अकेलापन फैला था,
मत भूलो कि वो दरख्त पुराना ही,
तुम्हारी जड़ों का आधार है,
पिता कोई बीता हुआ कल नहीं,
वो तुम्हारा पूरा संसार है,
वक्त रहते सम्भाल लो दामन,
यह साया लौटकर नहीं आता,
जो पिता को बोझ समझता है,
वो जीवन में कभी सुखी नहीं रह पाता।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *