Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कुछ अच्छा नहीं लगता

डॉ. बी.के. दीक्षित
इंदौर (म.प्र.)
********************

रोज़ के अख़बार
नौकरी या व्यापार,
गाड़ी-घोड़े कार
नगद और उधार,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

सुबह या फिर शाम,
काम या विश्राम,
मान और सम्मान,
प्रसिद्धि या नाम,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

सब टीवी चैनल बोर,
केवल कोरोना का शोर,
हैं चीत्कार चंहु ओर,
टूटती सांस,जीवन डोर,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

बस अपनों की फ़िक्र,
और एक ही ज़िक्र,
ज़िंदगी का चक्र,
कितना विचित्र,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

सब मापदंड ध्वस्त,
कोई नहीं है मस्त,
इक रोग से परस्त,
हैं कोविड से त्रस्त,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

ये अंधकार और हार,
क्षमता से अधिक भार,
संभव कहाँ उपचार,
विस्मृत हुए उपकार,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

सभी मंदिर मस्ज़िद बंद,
अस्पतालों में कुप्रबंध,
अंदर छुपे हुए जयचंद,
नेताओं के मुँह बंद,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

कोरा विपक्षी हल्ला,
बिन पतवार मल्लाह,
लूट खुल्लम खुल्ला,,
शिकवा, शिकायत गिला,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

नृत्य करती मौत,
मनुष्यता पर चोट,
मुनाफे की खोट,
चुनाव और वोट,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

है लहू लुहान देश,
बच्चे बसे परदेश,
पीएम, सीएम के संदेश,
सियासती मतभेद,
कुछ अच्छा नहीं लगता।

परिचय :- डॉ. बी.के. दीक्षित (बिजू) आपका मूल निवास फ़र्रुख़ाबाद उ.प्र. है आपकी शिक्षा कानपुर में ग्रहण की व् आप गत ३६ वर्ष से इंदौर में निवास कर रहे हैं आप मंचीय कवि, लेखक, अधिमान्य पत्रकार और संभावना क्लब के अध्यक्ष हैं, महाप्रबंधक मार्केटिंग सोमैया ग्रुप एवं अवध समाज साहित्यक संगठन के उपाध्यक्ष भी हैं।
सम्मान – हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak।com) द्वारा हिंदी रक्षक २०२० सम्मान


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *