हिंदी हमारी शान है
संजय वर्मा "दॄष्टि"
मनावर (धार)
********************
विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में सम्मिलित रचना
हिंदी हमारी शान है
हमको इस पर अभिमान है
सीधी इसकी तान है,
यही तो इसकी पहचान है।
अंग्रेजी को मत घोलो
बोलना है तो शुद्ध हिंदी बोलो
हिंदी में ही कार्य करों भाषा
सम्मान पर उपकार करो।
वतन है हिन्दोस्तां हमारा
हिंदी बोलने से लगता प्यारा
हिंदी वैज्ञानिक भाषा है
बोलो इससे ही तो जगत सारा।
धर्मनिरपेक्षता की हर जुबान पर
बैठा जीवन सारा है
बोलो हिंदी लिखो हिंदी,
पढ़ो हिंदी सब यही तो नारा है।
परिचय : संजय वर्मा "दॄष्टि"
पिता : श्री शांतीलालजी वर्मा
जन्म तिथि : २ मई १९६२ (उज्जैन)
शिक्षा : आय टी आय
निवासी : मनावर, धार (मध्य प्रदेश)
व्यवसाय : ड़ी एम (जल संसाधन विभाग)
प्रकाशन : देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ व समाचार ...




















