भारत की हिय वासिनी – प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त रचना
शिमला शर्मा "लक्ष्मी प्रिया"
ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
********************
विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ पर आयोजित कविता लिखो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त रचना
भारत की हिय वासिनी, हिन्दुस्तान की शान।
हिन्दी के आँचल तले, अर्जित उत्तम ज्ञान।।
अक्षर -अक्षर कर रहा, सतत राष्ट्र उत्थान।
हिन्दी माता हिन्द की, भारत का अभिमान।।
हिन्दी में साहित्य है, माँ का गौरव भाल।
छन्द गीत देते सदा, सुभग सुधा शुचि चाल।।
अलग -अलग भाषा करें, हिन्दी से मृदु योग।
एक सूत्र में बाँधती, भिन्न प्रान्त के लोग।।
भाते मन को हैं सदा, हिंदी कविता गीत।
सरस प्यार के बोल से, लेती मन को जीत।।
पूर्ण राष्ट्रभाषा बने, मिलकर लो संज्ञान।
हिन्दी के उत्थान का, लक्ष्य सभी लो ठान।।
परिचय :- श्रीमती शिमला शर्मा "लक्ष्मी प्रिया"
निवासी : ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
रुचि : गद्य/पद्म लेखन एवं गाय...






















