सपन सलोने
मीना भट्ट "सिद्धार्थ"
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
********************
सपन सलोने लगे सुहाने,
मौसम प्रीति पुनीत।
राग वसंती गूँज रहा है,
गाती कोयल गीत।।
कोमल कलियाँ चिंता करतीं,
खिलता बेला फूल।
धवल मनोहर छवि भी न्यारी।
चुभे न कोई शूल।।
भ्रमर लालची मँडराता है,
माली भी भयभीत।
बाँहें फैलाए नभ आया,
धरती है बेचैन।
चली झूम मुस्काती पुरवा,
मिले किसी से नैन।।
प्रणय सितारे हर्षित होते,
आया है मनमीत।
प्यासे अधरों प्रीति सजी है,
प्रेम सुरभि का ताज।
महक रही है फुलवारी भी,
मदमाता ऋतुराज ।।
सागर से संगम को व्याकुल,
मिले नदी को जीत।
परिचय :- मीना भट्ट "सिद्धार्थ"
निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश)
पति : पुरुषोत्तम भट्ट
माता : स्व. सुमित्रा पाठक
पिता : स्व. हरि मोहन पाठक
पुत्र : सौरभ भट्ट
पुत्र वधू : डॉ. प्रीति भट्ट
पौत्री : निहिरा, नैनिका
सम्प्रति : सेवानिवृ...















