श्रेष्ठ भक्त का जन्म दिवस है
प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************
सबने उत्तम अवसर पाया।
विगत अनेकों वर्षों से,
राधे भैया ने झूम मनाया।
श्रेष्ठ भक्त...
राधे भैया ने निवास को,
सत्संग से है तीर्थ बनाया।
प्रेरक बनकर हम अनुजो के,
सबको भक्ति मार्ग दिखाया।
श्रेष्ठ भक्त ...
उनका वरद हस्त है सिर पर,
ये आशीष सदा फलता है।
वे जो मार्ग बताते हमको,
उसपर परमेश्वर से मिलाया।
श्रेष्ठ भक्त...
हनुमत से प्रार्थना यही है,
उनको पूर्ण स्वस्थ वो करदे।
सत्संग बिन व्याकुल आत्मा को,
दे सत्संग तृप्त वो करदे।
हनुमत सदा दास की सुनकर,
तुमने उसका मान बढ़ाया।
श्रेष्ठ भक्त का...
परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
प्रिय मित्र, शुभचिंतक एवं परिवारजन आप सभी को नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है...




















