Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिंदी से पहचान है, हिंदी से सम्मान

अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवाड़ी
********************

हिंदी से पहचान है, हिंदी से सम्मान।
हिंदी भारत देश है, हिंदी भारत गान।

हिंदी से है मान हमारा।
करें काम हिंदी में सारा।
हिंदी पर ही तन मन वारा।
इसके गुण गाये जग सारा।
सूर कबीरा तुलसी गाते।
हिंदी से ही भाव जगाते।
कोयल भ्रमर पपीहा बोले।
हिंदी द्वार हृदय के खोले।
हिंदी हिंद देश की भाषा।
हिंदी जन-जन की अभिलाषा।
जीवन में हिंदी अपनाएं।
इसको जीवन सूत्र बनाएं।
हिंदी है अभिमान हमारा।
हिंद देश है सबसे प्यारा।
आओ हिंदी के गुण गाएं।
सब मिल ऊँचे शिखर चढ़ाएं।
हिंदी ही है जान हमारी।
लगती है प्राणों से प्यारी।
माँ हिंदी में लोरी गाती।
झप्पी देकर हमें सुलाती।
हिंदी में ही नानी मेरी,
मुन्ना कह कर हमें बुलाती।
फिर क्यों हम हिंदी को भूले।
पर, भाषा के कर में झूले।
अम्मा के माथे की बिंदी।
अपने सिर पर रखती हिंदी।
हिंदी भाषा है अति प्यारी।
लगती ज्यों केसर की क्यारी।
हिंदी माँ हम उसके बेटे।
आँचल रखती सदा लपेटे।
सब मिलकर हिंदी अपनाएं।
आओ हिंदी दिवस मनाएं।

परिचय :अंजनी कुमार चतुर्वेदी
निवासी : निवाड़ी
शिक्षा : एम.एस.सी एम.एड स्वर्ण पदक प्राप्त
सम्प्रति : वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ निवाड़ी
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *