Saturday, July 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मैं नहीं मासूम या भोला

राजेन्द्र लाहिरी
पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************

मत कह मुझे सीधासाधा, भोला या मासूम,
वक्त पड़े तो दिखा सकता हूँ
अपना अनदेखा रौद्र रूप।

कर लो जितनी मनमानियाँ करनी हैं,
जो कर रहे हो, करते रहो,
औरों के हिस्से छीनकर
अपने महल सजाते रहो।

मैं उस दिलासे में नहीं जीता
कि ऊपर बैठा कोई देख रहा है,
या कहीं छिपकर
तुम्हारे कर्मों पर आँखें सेंक रहा है।

जिस दिन मैंने देखना शुरू कर दिया,
हिसाब लगाना शुरू कर दिया,
उस दिन से उठ सकता है ऐसा सैलाब
जो बड़े-बड़ों को बहा सकता है,
सच, हकीकत और व्यवहार का
आईना दिखा सकता है।

मैं प्रारंभ से ही खोता आया हूँ
जिसे तुमने सहेज रखा है
डर, धमकी और दंभ के सहारे।

मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं,
सहन करना कोई सीनाजोरी नहीं।
जिस दिन अपने नुकसान की कीमत
ठीक-ठीक आँक लूँगा,
उखाड़ दूँगा तुम्हारी
किस्मत और भाग्य की जड़ें।

इसलिए मानवीय संवेदनाओं को
थोड़ा समझो, थोड़ा परखो,
क्योंकि कभी भी ठिठक सकता है
तुम्हारी द्रुत भागती उन्नति का घोड़ा।

परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी
निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *