Tuesday, November 17राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

बाल मन की दुनिया

प्रतिभा दुबे “आशी”
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

********************

न कोई छल, न कोई प्रपंच,
न कोई द्वेष, न कोई द्वंद्व।

छोटी-छोटी खुशियों से बसता
बाल मन से सदा प्यार बरसता।।

कागज़ की नाव बनाकर रखना
फिर उसे बारिश के पानी में बहना,

याद आया आज फिर से मुझको
बाल मन का वो बिछड़ा खजाना।।

खोये रहते हम बच्चे मासूम,
अपनी ही उस दुनियां में कही,

मुट्ठी में भर लेते रेत सपनों की
और उसे आसमान तक उड़ाना।।

मिट्टी के घरौंदे, वो गुड्डे
गुड़ियों का ब्याह रचना,
बचपन की दुनिया का,
सुखद अनुभव पुराना।।

न ऊँच-नीच, न कोई
जाति-न कोई धर्म
मन में उत्साह,
और दोस्तो का याराना।।

हर बच्चे को अपना
आसमान मिले,
मिले बाल मन का
सुंदर सा खजाना।।

परिचय :-  श्रीमती प्रतिभा दुबे “आशी” (स्वतंत्र लेखिका)
निवासी : ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *