Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

BLOG

बेईमानों की ईमानदारी
व्यंग्य

बेईमानों की ईमानदारी

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** साधो, इस संसार में ईमानदारों की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें पहचानने की दृष्टि चाहिए। लोग व्यर्थ कहते हैं कि ईमानदारी खत्म हो गई। सच तो यह है कि वह पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित, प्रशिक्षित और प्रोफेशनल हो चुकी है। फर्क बस इतना है कि उसने अपना पता बदल लिया है। अब वह मंदिरों, दफ्तरों और उपदेशों में नहीं, सीधे बेईमानों की गोद में बैठती है। बेईमान आदमी अपने धंधे के प्रति अद्भुत निष्ठावान होता है। जो करेगा, खुलकर करेगा। उसे अपने चरित्र को लेकर कोई भ्रम नहीं होता। वह जानता है कि वह क्या है, क्यों है और किस दर पर उपलब्ध है। ऊपर वाले का भी पूरा ध्यान रखता है,एक परमात्मा और दूसरे वे, जो फाइलों के ऊपर बैठे हैं। चढ़ावे समय पर चढ़ते हैं, हिस्से नियम से पहुँचते हैं और साझेदारी इतनी पारदर्शी होती है कि क...
देव भूमि भारत
भजन

देव भूमि भारत

कमल किशोर नीमा उज्जैन (मध्य प्रदेश) ******************** स्वर्ग सी सुंदर धरा भारत, अनेकों इसके प्रमाण है देव भूमि भारत माता पर, हम सब को अभिमान है स्वर्ग सी सुंदर … राम, कृष्ण, महावीर, बुद्ध के हुए यहाँ अवतार है सनातन की संस्कृति ही, इसका मुख्य आधार है सही राहों पर चले उसका, होता स्वप्न साकार है देव वाणी गीता का ज्ञान, सब धर्म ग्रंथ का सार है स्वर्ग सी सुंदर … पर्वत राज हिमालय, इस मात्र भूमि की शान है सन्त ,महात्मा तप कर, पाते आध्यात्मिक ज्ञान है हरी भरी वादियों में छुपा, औषधियों का विज्ञान है गंगा, यमुना, सरस्वती नदियों का उद्गम स्थान है स्वर्ग सी सुंदर … वीरों की जननी धरती, गाथा इतिहास में महान है मात्र भूमि की रक्षा में अपने, आहुति किए प्राण है अनेकों धर्म, अनेक भाषा, विशेषता की पहचान है भारत भूमि सारे जगत मे, यह सबसे पुण्य स्थान है स्वर्ग सी सुंद...
एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है।
आलेख

एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है।

अमित राव पवार देवास (मध्य प्रदेश) ******************** कुछ तिथियाँ केवल इतिहास का हिस्सा नहीं होतीं, वे राष्ट्र की चेतना को झकझोरने वाली स्मृतियाँ बन जाती हैं। ४ जुलाई ऐसी ही एक तिथि है। वर्ष १९०२ के इसी दिन बेलूर मठ में एक युवा संन्यासी ने ध्यानावस्था में अपनी अंतिम सांस ली और महासमाधि को प्राप्त हुए। उनकी आयु मात्र उनतालीस वर्ष थी, किंतु उस अल्प जीवन में उन्होंने जो वैचारिक ज्योति प्रज्वलित की,वह आज भी भारत के पथ को आलोकित कर रही है। इसलिए स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का दिवस है। यह स्वयं से पूछने का दिन है कि क्या हम उस भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं,जिसका स्वप्न स्वामी जी ने देखा था। महापुरुषों का जाना शून्य अवश्य छोड़ता है, किंतु यदि उनके विचार जीवित रहें तो वह शून्य निराशा नहीं बनता, प्रेरणा बन जाता...
सतरंगी दुनिया-३०
व्यंग्य

सतरंगी दुनिया-३०

डॉ. प्रताप मोहन "भारतीय" ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी ********************  इस दुनिया में सिर्फ धोखा एवं धक्का ही मुफ्त में मिलता है, बाकी हर चीज की कीमत चुकानी पड़‌ती है। *देखिए हमारे देश की हालत- कचरा उठाने वाला अनपढ़‌ है और कचरा फेंकने वाले पढ़े-लिखे।* हर कोशिश में शायद सफलता नहीं मिल पाती है, लेकिन प्रत्येक सफलता का कारण कोशिश ही होती है। आपका लहज़ा बता देता है कि जुबान बोल रही है या पैसा। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि १०० में आने वाली पुलिस ११२ में आ रही है। कर्म वो चिठ्ठी है, जो कभी भी गलत पते पर नहीं पहुंचती है, जिसने भेजी है, उसी के पास लौटती है। *सुन लेने से कितने ही सवाल सुलझ जाते हैं और सुना देने से हम फिर वहीं उलझ जाते हैं।* अगर आप सोचते हैं, कि सब दु:ख दूर होने के बाद मन प्रसन्न होगा तो ये आपका वहम है...। मन प्रसन्न रखें, सब दु:ख स्वयं दूर हो जाएंगे। उन रिश्तों को टूटने दें, जिनकी वजह ...
कब आओगे नरसिंह
कविता

कब आओगे नरसिंह

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे मंडला, (मध्य प्रदेश) ******************** कब आओगे असुर मारने ऐ प्रभुवर नरसिंह। तुम तो हो इंसाँ के रक्षक नित्य प्रखर नरसिंह। पाप आज बढ़ता ही जाता, झूठ विहँसता है, कब दिखलाओके इन सबको तुम हनकर नरसिंह। अंधकार अब हरसाता है, गंदापन फैला, नहीं बैठना तुम रस्ते में ऐ थककर नरसिंह। आज नारियाँ सिसक रही हैं, पीड़ा बहुत बड़ी, कब दुष्टों को मारोगे तुम अब बढ़कर नरसिंह। दुराचार फैला है बेहद, रोक नहीं कोई, हन जाओ दुष्टों को अब तुम ऐ आकर नरसिंह। धर्म रो रहा, सत्य बिलखता, खंडित नीति यहाँ, बतला दो तुम कब आओगे ऐ प्रभुवर नरसिंह। परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे जन्म : २५-०९-१९६१ निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश) शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास) सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जे...
बरखा का उपहार
कविता

बरखा का उपहार

डॉ. संध्या शुक्ल 'मृदुल' मंडला (मध्य प्रदेश) ******************** मेघों से फिर अंबार भरा, रिमझिम हो रही फुहार। सकल धारा को है मिला, बरखा का यह उपहार। सोंधी माटी की खुशबू, फैल रही है चहुं ओर। जंगल में मंगल हुआ, थिरक रहे अब मोर। सारे बंधन को तोड़कर, नदिया बह रही स्वतंत्र। जल का विराट स्वरूप, दिखता यत्र तत्र सर्वत्र। रीते रीते सब भर गए, खेत और खलिहान। धान बुआई का फिर, शुरू हुआ अभियान। वर्षा की नन्ही बूंदों से, चहुंओर छाई हरियाली, कृषकों के घर आंगन में, फिरसे आई खुशियाली। प्यासी धरती की देखो, अब बुझ गई है प्यास। कुम्हलाए हुए वृक्षों में, फिर आई अब श्वास। दादुर औ पपीहा ने किया, फिर बरखा का आगाज धानी चुनरिया ओढ़कर, निखरी है वसुंधरा आज। परिचय :- डॉ. संध्या शुक्ल 'मृदुल' निवासी : मंडला (मध्य प्रदेश) सम्प्रति : प्रदेशाध्यक्ष- अखिल भारतीय हि...
सांझ
कविता

सांझ

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** इतनी न फूलो सन्ध्या रानी कि तम तुम्हारा ॴचल छीन ले इतना सुनहरापन न बिखेरो कि रात की काली चुनरी में किनारी लगो। इतना न मचलो की मनचलो के दिल मचले इतना न फूलो की अन्धकार घेर ले वो, देखो निलाभ गगन तुम्हे देख रहा है तुम्हारे सुनहरे रुप को पाखियो को लगा जैसे रवि गगन से उतरे हैं धरा पर। * मनचलो से अर्थ है पृकृति प्रेमी। परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ी आप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों से धार के कवियों के साथ शिरकत करती रही आकाशवाणी इंदौर से भी रचनाएं प्रसारित होती रहती हैं आप राष...
नकहा इज़हार
कविता

नकहा इज़हार

डॉ. राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** हां मैं लिखता हूं सिर्फ लिखने के लिए नहीं अपने जज्बातों के इज़हार के लिए भी हां मैं लिखता हूं हर अल्फ़ाज़ में तुमको मगर कहता नहीं कभी अपने लफ्जों में तुमको हां मैं लिखता हूं अपने हृदय की गहरी अनुभूति के साथ मगर जाता नहीं कभी अपने जज्बातों के आर पार। परिचय :-  डॉ. राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें ...🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें...
कलम न उठाने के कारण
कविता

कलम न उठाने के कारण

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** तुम्हारे सहे हुए उत्पीड़न का दर्द, जो तुमने कभी नहीं लिखा, उसकी सज़ा तुम्हारी औलादें क्यों और कब तक भुगतें? काश! तुमने उसे शब्दों में ढाला होता, दुनिया को उसका चेहरा दिखाया होता, तो शायद अत्याचारी सबक ले चुके होते, फिर बहती गंगा में हाथ न धोते। या तुम्हारी पीड़ा पढ़कर कोई अपना हाथ इतना मजबूत कर चुका होता, कि किसी की हिम्मत न पड़ती वही अत्याचार दोहराने की, जिन्हें न संविधान का भय है, न परवाह जमाने की। हाँ, यह भी संभव था कि तुम्हारे ही रक्त के लोग बदले की राह पर निकल पड़ते, पर तुमने संतोष कर लिया उन्हीं के दिए हुए नामों के आगे गिड़गिड़ाती प्रार्थनाओं से। यह कैसी नज़ीर गढ़ रहे हो इतने विशाल समाज के सामने, कि लोग डर-डरकर जीते रहें, कायर बनकर सब सहते रहें, और पुरखों की तरह अपन...
बेटा
कविता

बेटा

आशा शर्मा धरमपुरी, इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** बहुत ही अद्भुत और अलौकिक शक्ति है, मन के‌ अनकहे भावों की। बेटा हो या बेटी स्वर की महिमा है, माता -पिता की पुकार बेटा ही कहती। फिर क्यूं बेटी पराई कहलाई, जिसने दोनों परिवारों की शान बढ़ाई। बेटा सदैव ही घर का उजाला रहा है, परवरिश में भी उसका प्रथम अधिकार रहा है। बड़े बुजुर्ग भी बेटे को वंश की बेल कहते हैं, हर जगह पर आगे रखते हैं। धूम-धाम से विवाह किया, गृह लक्ष्मी के रूप में, बहू का गृहप्रवेश किया चार बर्तन घर में हो तो बजते ही है। कुछ बात हो भी जाए, तो सहन करते भी हैं। बेटा जब सक्षम होकर रोब दिखाता है, आंखों में जल भर जाता है। चुपके-चुपके आंखों को पोंछ लेते हैं, पर सभी के सामने, हंसकर रहते हैं। एक दिन बेटा भी चुपके-चुपके ले जाता है, वृद्ध आश्रम में छोड़कर आ जाता है। आपको यहां अप...
मेरी अमरनाथ यात्रा (वो अनभिज्ञ)
संस्मरण

मेरी अमरनाथ यात्रा (वो अनभिज्ञ)

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ******************** यदि इंसान मन मे संकल्प साध ले, तो निश्चित ही पूर्ण होता है। अमरनाथ की यात्रा भी एक दृढ़ संकल्प थी। वहां के लोग, वहां के वातावरण से हम अनभिज्ञ थे। हमें बताया गया था, कदम कदम पर खतरा है एवं भयपूर्ण वातावरण है। किन्तु संकल्प साधा था ईश्वर को पूर्ण करना ही होगा। अमरनाथ की यात्रा में सर्वप्रथम श्रीनगर पहले पड़ाव तक, वायु मार्ग, रेल मार्ग, एवं सड़क मार्ग से पहुंचना था, हम हवाई मार्ग से श्रीनगर एयरपोर्ट पहुचें। वहां से पद यात्री, यात्रा प्रारंभ करते हैं जो सरकार के संरक्षण में समूह बना कर कारवाई जाती है। मार्ग को और सुगम करने हेतु "अमरनाथ से २ किलोमीटर पंजतरणी" हेलिकॉप्टर से पहुंचना होता है, हम इसी मार्ग से पहुचे। वहां से अमरनाथ गुफा जाने के लिए, खच्चर, पालकी का प्रयोग किया जाता है। हमने पंजतरणी से पैदल यात्रा प्रा...
सहयात्री
कविता

सहयात्री

ललित शर्मा खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम) ******************** बस, रेल, टेक्सी और हवाई जहाज गूंजती चहुंओर, यात्रियों की आवाज, हर तरफ खचाखच भीड़-भाड़, बेशुमार करते जल्दबाजी यात्री, हो जाते सवार स्टेशन, बस अड्डे, हल्ला-गुल्ला और शोर निर्धारित स्थान में पहुंचने की लगती होड़, हाथ में, तो कंधे में ले कीमती सामान दौड़-भाग में घिर, यात्रा बनाते आसान अकेले में, समूह में, सपरिवार संग, कोई बेसहारा, कोई असहाय निर्धन, यात्रा करते करते, जीत लेते यात्री मन मेल-मिलाप कर लेते यात्री खूब व्यापक दुःख-दर्द छँटकर खुशी बढ़ती व्यापक बातों ही बातों में दूर हो जाता, संकोच मनोबल बढ़ता शर्म खुलती निसंकोच बढ़ती यात्रियों में दुगनी नई उमंग सोच यात्री बन जाता घुलमिलकर सहयात्री लम्बी यात्रा का आनंद उठाते सहयात्री खुशनुमा आंनद भरा गहरा आनन्द पाते एक दूसरे बनते पूरक, घनिष्ठता बढ़ाते सहयात्री का सुहा...
मनखे हो के मनखे बर
आंचलिक बोली, कविता

मनखे हो के मनखे बर

प्रीतम कुमार साहू 'गुरुजी' लिमतरा, धमतरी (छत्तीसगढ़) ******************** (छत्तीसगढ़ी बोली) मनखे हो के मनखे बर, तँय काबर मरत हस बिन तेल अउ बाती के, तँय काबर जरत हस हाँसत गावत बिता ले, तँय अपन जिंनगी ला पर के जिनगी मा, झोझा काबर परत हस !! कुछु खाय चाहे कुछु पहिरे, तोला का करना हे झूठ लबारी चारी चुगली, तोला दूरिहा रहना हे सुवारथ के चक्कर मा, तँय काबर फाँसत हस काकरो दुख दरद ल देख, काबर हाँसत हस !! मनखे जनम पाय हस, सुग्घर करम करना हे चार दिन के जिनगी, तहन सबो ला मरना हे दूसर के महल अटारी देख, काबर मरत हस मेहिनत बिना, फर के आस, काबर करत हस !! परिचय :- प्रीतम कुमार साहू, गुरुजी (शिक्षक) निवासी : ग्राम-लिमतरा, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़)। घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। कृपया लिंक को टच कर र...
खुदा ही खुदा है
व्यंग्य

खुदा ही खुदा है

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** खुदा की तलाश किसे नहीं? जिसे भी हो, वह हमारे शहर,गड्डापुर, आ जाए। यहाँ तलाश शर्तिया पूरी होगी। गारंटी वैसी ही, जैसी दाद-खाज, खुजली, भगंदर, नपुंसकता और खोया प्यार लौटाने वाले विज्ञापन देते हैं। गड्डापुर में खुदा मंदिर-मस्जिद में कम, गली-सड़क पर अधिक मिलता है। फर्क इतना है कि यहाँ खुदा दिखता नहीं, पैर पड़ते ही महसूस होता है। कहीं सीवर लाइन का खुदा, कहीं अमृत जलधारा का खुदा, कहीं बिजली विभाग का खुदा, तो कहीं नगर परिषद का सर्वधर्म समभाव वाला खुदा। पूरा शहर खुदामय है। विकास और खुदाई का चोली-दामन का साथ है। जहाँ विकास आएगा, वहाँ पहले धरती का सीना खुलेगा। पुल बनेंगे, सड़कें बनेंगी, टावर खड़े होंगे, स्टेशन अमृतमय होगा, तो खुदाई अनिवार्य है। रेलवे का ‘अमृत स्टेशन’ प्रोजेक्ट आया तो हमारे स्टेशन ...
योग अपनाओ, रोग भगाओ
गीत

योग अपनाओ, रोग भगाओ

इंद्रजीत सिहाग "नोहरी" गोरखाना, नोहर (राजस्थान) ******************** योग अपनाओ, रोग भगाओ, जीवन को तुम महकाओ, तन को साजो, मन को माजो, खुशियाँ तुम अपनाओ। योग भगाए रोग... योग भगाए रोग... सुबह-सवेरे जब तुम उठना, ताजी हवा में श्वास तो भरना, 'सूर्य-नमस्कार' से दिन की शुरुआत तुम करना। आलस त्यागो, शक्ति जागो, योग पथ पर चल जाओ, योग भगाए रोग... प्राणायाम की शक्ति न्यारी, दूर हो व्याधि सारी, बीमारी अब हार मान ले, होगी जीत तुम्हारी। ध्यान लगाओ, मन को सजाओ, अंतर्मन में मुस्कुराओ, योग भगाए रोग... स्वस्थ काया, सात्विक माया, योग ही सबसे सच्चा, बुजुर्ग हो या युवा यहाँ पर, योग करे हर बच्चा। जग को जगाओ, सबको बताओ, योग की अलख जगाओ, योग भगाए रोग... योग भगाए रोग, जीवन को तुम महकाओ! परिचय :-  इंद्रजीत सिहाग "नोहरी" उपनाम : "नोहरी" पिताजी का नाम : ...
दोस्ती
कविता

दोस्ती

कामता साहू भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) ******************** एक दोस्त है मेरा शांत, धीर, सिंधु सा व्यवहार में प्रखरता जैसे चमक हो किरणे पड़ती नीर की कर्तव्य, प्रेम, और परिश्रम के रस से भरा एक दोस्त है मेरा ।। प्यार से खुशियों की एक् कली खिलाता अपनी भरपुर मेहनत से भूमि को लहलहाता, हर्षाता एक दोस्त है मेरा ।। मीठी लगी जिसकी प्यारी दोस्ती चख के देखी अभी है वो मिसरी सी डली एक दोस्त है मेरा ।। परिचय :- कामता साहू (शिक्षक) निवासी : भिलाई, दुर्ग (छत्तीसगढ़) सम्प्रति : शिक्षक घोषणा पत्र : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें ...🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी म...
सतरंगी दुनिया – २९
व्यंग्य

सतरंगी दुनिया – २९

डॉ. प्रताप मोहन "भारतीय" ओमेक्स पार्क- वुड-बद्दी ********************  वास्कोडिगामा अगर शादी-शुदा होता तो को कभी भी भारत की खोज नहीं कर पाता, क्योंकि कहां जा रहे हो ? कहाँ से आ रहे हो ? किसके साथ जा रहे हो ? कब वापस आओगे ? मुझे भी साथ ले चलो। मेरे लिए वहाँ से क्या लाओगे ? ये सब सवाल पूछने वाली पत्नी उसके पास नहीं थी। कभी साथ बैठोगे तो अपने दर्द बताएंगे, यूँ फोन से पूछोगे तो खैरियत ही बताएंगे। अब दुनिया भरोसे लायक नहीं रही, क्योंकि लोग अब कसम खाकर भी झूठ बोलते हैं। *उम्र से पहले ही बड़े हो जाते हैं वो बेटे, जिन्हें बाप से दौलत नहीं, बल्कि जिम्मेदारियाँ मिलती हैं।* आजकल नींद भी बदल गई है, अब सपने नहीं आते। अब तो थकान सुलाती है, और जिम्मेदारियाँ उठाती है। मैं वो समझदार हूँ, जिसे पता है कि मुझे किसने, कब और कितना बेवकू‌फ बनाया था। *भारत में सिर्फ १ प्रतिशत लड़कियाँ क्रिकेट, टैनिस, हॉकी और ...
आशीष
दोहा

आशीष

सुधीर श्रीवास्तव बड़गाँव, गोण्डा, (उत्तर प्रदेश) ******************** आज कौन अब दे रहा, आप बताओ भाव। सबको अब आशीष भी, लगता जैसे घाव।। मातु-पिता आशीष लो, गुरुजनों के साथ। तभी हमारे शीश पर, समझो ईश्वर हाथ।। जैसी करनी हम करें, वैसा पाते रोज। कलयुग में आशीष की, करें स्वार्थ की खोज।। छलछंदो की आड़ में, आशीषों पर वार। समय साथ अब खो रहा, हम सबका संस्कार।। मीठे बोल की आड़ में, कपट छिपाकर लोग। देते हैं आशीष भी, मन में शापित रोग।। चाह रहे आशीष हैं, मम प्रियवर यमराज। कहते हैं प्रभु दीजिए, बने हमारा काज।। परिचय :- सुधीर श्रीवास्तव जन्मतिथि : ०१/०७/१९६९ शिक्षा : स्नातक, आई.टी.आई., पत्रकारिता प्रशिक्षण (पत्राचार) पिता : स्व.श्री ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव माता : स्व.विमला देवी धर्मपत्नी : अंजू श्रीवास्तव पुत्री : संस्कृति, गरिमा संप्रति : निजी कार्य विशेष : अधीक्षक (द...
दिव्या अनुराग
कविता

दिव्या अनुराग

डॉ. राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** जन्म जमांतर की मेरी अतृप्त इच्छाएं मुझे छूने लगी है। देख कर तुमको मुझ में प्रेम जिज्ञासा फिर उत्पन्न होने लगी है। तुम्हारे अस्पर्श अहसास मेरे सहस्रार को जागृत करने लगे है। न चाहते हुए भी मेरे अनाहत में तुम्हारे स्वर को गूंजने लगे हैं। परिचय :-  डॉ. राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। कृपया लिंक को टच कर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें ...🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak1...
जवाब एक विकृत मानसिकता को
कविता

जवाब एक विकृत मानसिकता को

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** मत भूल, नारी केवल घर की नहीं, समाज और सभ्यता के सम्मान की पहचान होती है, संस्कारों की धड़कन, परिवार की मुस्कान होती है। पर तू तो जाति के मद में डूबा हुआ, अपने ही बनाए दायरों में कैद खड़ा है, मानवता से कोसों दूर, अहंकार के शिखर पर चढ़ा है। सोचता हूं, तू अपनी माँ, बहन, बेटियों को किस दृष्टि से देखता होगा, क्या अब भी उन्हें पुरानी जंजीरों में ही बांधता होगा? तेरी पीड़ा का कारण यही है कि जिन्हें तुमने सदियों तक पायदान से अधिक नहीं समझा, उन्हीं में से एक बेटी ने जन-जन के विश्वास का मुकाम रचा। संविधान की राह पर चलकर न्याय और प्रशासन का मान बढ़ाया, समाज के हर वर्ग को साथ लेकर समानता का दीप जलाया। लेकिन जाति के संकरे नालों में पलने वाले खुले आकाश का अर्थ कहाँ जानेंगे, स्वयं को विश्लेषक क...
हमारे त्योहारों का वैज्ञानिक महत्व
आलेख

हमारे त्योहारों का वैज्ञानिक महत्व

अनिता राजेश गुप्ता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र, हर समुदाय और हर ऋतु के साथ अलग-अलग त्यौहार जुड़े हुए हैं। ये त्यौहार केवल आनंद और उत्सव का माध्यम ही नहीं है बल्कि उनके पीछे गहरे वैज्ञानिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण भी जुड़े हुए हैं। प्राचीन काल में हमारे ऋषि मुनियों ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर ऐसे नियम और परंपराएं बनाई जो मानव जीवन को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक थी। त्यौहार उसी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सबसे पहले अगर हम त्यौहारों के समय पर ध्यान दें तो पाएंगे कि अधिकांश महत्वपूर्ण त्यौहार ऋतु परिवर्तन के समय मनाये जाते हैं; जैसे मकर संक्रांति सर्दियों के अंत और बसंत के आगमन का संकेत देती है। इसी दिन से सूर्य भगवान उत्तरायण होते हैं। इस त्यौहार में तिल-गुड़ खाने की परंपरा है जो कि शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा ...
एक भूखा प्यासा मजदूर
कविता

एक भूखा प्यासा मजदूर

ललित शर्मा खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम) ******************** कामकाज में चतुर दक्ष एक भूखा प्यासा मजदूर निकला उपार्जन की तलाश में, सुबह से शाम तक घूमता फिरता रोजगार और काम की तलाश में, बस खड़ा चौराहे पर अपने औजार हथियार संग निरखकर कह रहा अंर्तमन में भूख से कराहता, बोला खुद से, भूखे पेट निकला हूँ मजदूरी करूं, उपार्जन करूँ बैचैन भूख से हूँ, सिर में चक्कर फिर भी काम के चक्कर में विश्राम कैसे करूँ, काम के तलाश में अडिग खड़ा हूँ, मिल जाये मेहनत की मजदूरी बस निकला हूँ भुख मिटा दूं,सबकी निकला हूँ काम से,घर घर काम करूं उपार्जन करूँ परिवार का पेट भरूँ खून पसीना बहाकर, दिनभर की थकावट में काम करूँ, भूखे बिलखते पीड़ित बच्चों का दुःख दर्द बस, दूर करूँ अचानक मजदूर की, दुर्दशा को देख स्वार्थी पूछकर, कहने लगा आधे पैसे ले लो, मजदूरी आधी ले लो निबटा दो समूचा काम, भूख त...
चलने को चलता हूँ
कविता

चलने को चलता हूँ

इंद्रजीत सिहाग "नोहरी" गोरखाना, नोहर (राजस्थान) ******************** चलने को चलता हूँ, मगर धीरे-धीरे चलता हूँ। मंजिल की जल्दी नहीं मुझे, रास्तों को पढ़ता चलता हूँ। हर मोड़ पर रुक कर मैं, खुशबू को महसूस करता हूँ। पत्थरों की खुरदरी सतह को, छूकर मैं मुस्कुराता हूँ। दुनिया की इस दौड़-धूप में, मैं अपनी लय में जीता हूँ। थकान के गहरे साये में भी, सुख की बूँदें पीता हूँ। तेज़ चलने वाले निकल गए आगे, मैं पीछे रहकर ही सही, हर पल की सुंदरता को, अपनी आँखों में भरता हूँ। चलने को चलता हूँ, मगर धीरे-धीरे चलता हूँ। परिचय :-  इंद्रजीत सिहाग "नोहरी" उपनाम : "नोहरी" पिताजी का नाम : श्री भानीराम सिहाग माताजी का नाम : कांता देवी अर्धांगिनी का नाम : माया देवी जन्म दिनांक : १३/०७/१९९१ सम्प्रति : शिक्षक शिक्षा : दो बार स्नातकोत्तर, बीएड निवासी : गोरखाना तहस...
बात थोड़ी आपकी
ग़ज़ल

बात थोड़ी आपकी

नवीन माथुर पंचोली अमझेरा धार म.प्र. ******************** बात थोड़ी आपकी भाती तो है। कुछ कवायद सच नज़र आती तो है। क्या हुआ वो पेड़ जिस पर फल नहीं, बैठकर कोयल वहाँ गाती तो है। इस शहर से उस शहर को जोड़ने, गाँव से होकर सड़क जाती तो है। चाहतों का हो न हो चाहे असर, देर मेंहदी रंग दिखलाती तो है। हो भले ही चाँद बादल में छुपा, आसमाँ पर रोशनी छाती तो है। लाख उसको भूलने की सोच लें, वो अदा फिर सामने आती तो है। परिचय :- नवीन माथुर पंचोली निवास : अमझेरा धार म.प्र. सम्प्रति : शिक्षक प्रकाशन : देश की विभिन्न पत्रिकाओं में गजलों का नियमित प्रकाशन, तीन ग़ज़ल सन्ग्रह प्रकाशित। सम्मान : साहित्य गुंजन, शब्द प्रवाह, राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर (hindirakshak.com) द्वारा हिन्दी रक्षक २०२० राष्ट्रीय सम्मान घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है। आप भी अपन...
मानव और दानव
दोहा

मानव और दानव

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे मंडला, (मध्य प्रदेश) ******************** मानव दानव क्यों बने, सोचें सब यह बात। जगमग दिन खिलता रहे, कभी न हो फिर रात।। मानव मानव ही रहे, रीति-नीति हों संग। क्योंकर दानव बन मनुज, करे स्वयं से जंग।। मानव के तो संग हों, मानव के गुणधर्म। सदा सोच पावन रहे, मानव से ही कर्म।। दानव बनना पाप है, बहुत बड़ा अभिशाप। मानव मानव बन गहे, सदा मनुज का ताप।। मानव मानव-सा रहा, किंचित बने न क्रूर। यही कामना हो मनुज, दानवता से दूर।। मानव दानव क्यों बने, क्योंकर हो अवसान।। मानव करुणा धार ले, तो निश्चित उत्थान।। परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे जन्म : २५-०९-१९६१ निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश) शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास) सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय प्रकाशि...